{"_id":"5cc664b3bdec22073964dc77","slug":"due-to-end-of-the-avengers-series-the-young-woman-is-in-deep-shock-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एवेंजर्स' सीरीज खत्म होने से गहरे सदमे में युवती, इतना रोई कि कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'एवेंजर्स' सीरीज खत्म होने से गहरे सदमे में युवती, इतना रोई कि कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती
Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एवेंजर्स सीरीज खत्म होने से एक युवती भारी दुख में है। मार्वल की सुपरहीरो सीरीज की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' देखने के बाद चीन में रहने वाली युवती इतना रोई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
युवती हालत गंभीर देख डॉक्टरों को उसे ऑक्सीजन मास्क लगाना पड़ा। चीन की रहने वाली 21 साल की युवती 'एवेंजर्स एंडगेम' देखने सिनेमा पहुंची। फिल्म देखने के बाद उसे सीरीज खत्म होने का पता चला।
विज्ञापन
सीरीज खत्म होने से युवती को इतना सदमा लगा कि उसने रोना शुरू कर दिया। युवती लगातार कई घंटों तक रोती रही। रोने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टर्स ने बताया कि उसके हाथ-पैर सुन्न पड़ गए थे। लड़की को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इस कारण उसे ऑक्सीजन भी लगाना पड़ा।
विज्ञापन
'एवेंजर्स एंडगेम' दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इस सीरीज की आखिरी फिल्म है। फिल्म ने चीन में अब तक 330 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म दुनिया भर में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।