{"_id":"6a7e6aafc803db10a40bc046","slug":"us-indian-origin-man-pleads-guilty-to-possessing-child-sexual-abuse-material-faces-up-to-20-years-in-prison-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारतीय मूल के व्यक्ति ने बाल यौन शोषण सामग्री रखने का जुर्म कबूला, 20 साल तक की सजा संभव; FBI ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: भारतीय मूल के व्यक्ति ने बाल यौन शोषण सामग्री रखने का जुर्म कबूला, 20 साल तक की सजा संभव; FBI ने क्या कहा?
Fri, 14 Aug 2026 06:39 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:39 AM IST
सार
अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के अभिषेक विजयकुमार ने अदालत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी अवैध सामग्री तक पहुंचने का अपराध कबूल कर लिया है। जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से 200 से ज्यादा तस्वीरें मिलीं। अब उसे अधिकतम 20 साल तक की जेल हो सकती है। अदालत 6 जनवरी 2027 को सजा सुनाएगी। जांच में पुलिस को और क्या मिला?
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से क्या-क्या मिला?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी अवैध सामग्री तक पहुंचने का अपराध संघीय अदालत में कबूल कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, हस्ब्रुक हाइट्स निवासी अभिषेक विजयकुमार ने बुधवार को अपना जुर्म स्वीकार किया। मामला मार्च 2024 का है, जब उसने जानबूझकर ऐसी सामग्री तक पहुंच बनाई थी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के दौरान अधिकारियों को 200 से ज्यादा तस्वीरें मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Weather Report: पहाड़ी राज्यों में 19 तक भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी अब कई दिन बरसेंगे बदरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक विजयकुमार पर क्या आरोप था?
अभिषेक विजयकुमार पर आरोप था कि उसने मार्च 2024 में बच्चों से जुड़ी यौन शोषण सामग्री को जानबूझकर देखा और उस तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पड़ताल की गई। इसी दौरान अधिकारियों को 200 से अधिक तस्वीरें मिलीं। न्याय विभाग के मुताबिक इनमें ऐसी सामग्री भी शामिल थी, जिसमें एक छोटे बच्चे के साथ यौन शोषण दिखाया गया था। मामले में बुधवार को संघीय अदालत में विजयकुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Weather Report: पहाड़ी राज्यों में 19 तक भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी अब कई दिन बरसेंगे बदरा
विज्ञापन