Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Ex Pak PM Imran Khan to file Rs 10 bn lawsuit against election commission chief for disqualifying him
{"_id":"635fc237930c894b702f32ae","slug":"ex-pak-pm-imran-khan-to-file-rs-10-bn-lawsuit-against-election-commission-chief-for-disqualifying-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान ने चुनाव आयोग को दी 10 अरब रु. के मानहानि केस की धमकी, बोले- मेरी प्रतिष्ठा को हुआ नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान ने चुनाव आयोग को दी 10 अरब रु. के मानहानि केस की धमकी, बोले- मेरी प्रतिष्ठा को हुआ नुकसान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 31 Oct 2022 06:10 PM IST
सार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सत्तर वर्षीय नेता इमरान खान को इस महीने ईसीपी के पांच सदस्यीय पैनल ने नेशनल असेंबली की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था। इस पांच सदस्यीय पैनल के प्रमुख सिकंदर सुल्तान राजा थे।
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को एक बार फिर चुनाव आयोग (ईसीपी) पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने अयोग्य घोषित कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है और इसको लेकर वह उसके (चुनाव आयोग) खिलाफ दस अरब रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। खान ने यह बात 'लॉन्ग मार्च' के चौथे दिन अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कही।
ईसीपी ने नेशनल असेंबली की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया
2 of 6
इमरान खान
- फोटो : एजेंसी (फाइल फोटो)
खान का कहना है कि उनके इस्लामाबाद तक के 'लॉन्ग मार्च' का उद्देश्य हकीकी आजादी हासिल करना है, जो कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने पर ही संभव है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सत्तर वर्षीय नेता को इस महीने ईसीपी के पांच सदस्यीय पैनल ने नेशनल असेंबली की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था। इस पांच सदस्यीय पैनल के प्रमुख सिकंदर सुल्तान राजा थे।
आयातित सरकार से ईसीपी को मिले थे निर्देश : पीटीआई प्रमुख
3 of 6
शहबाज शरीफ
- फोटो : फेसबुक/शहबाज शरीफ
पीटीआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खान ने कहा, सिकंदर सुल्तान..मैं आपको अदालत में ले जाऊंगा ताकि भविष्य में आप किसी और के निर्देश पर किसी की प्रतिष्ठा को नष्ट न कर सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि 'तोशाखाना' और 'प्रतिबंधित फंडिंग' के मामले में उनके खिलाफ फैसले देने के लिए ईसीपी को मौजूदा 'आयातित सरकार' द्वारा निर्देश दिए गए थे। इमरान मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार को 'आयातित सरकार' (बाहर से थोपी हुई) बताकर निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'चोरों के दोस्त हैं सिकंदर सुल्तान, मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा'
4 of 6
सिकंदर सुल्तान राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, आप (सिकंदर सुल्तान राजा) चोरों के दोस्त हैं और आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान के कानून के मुताबिक, विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त किसी भी उपहार को देश की डिपॉजटरी यानी तोशाखाना में रखा जाना चाहिए। खान ने पहले भी एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए घोषणा की थी कि वह राजा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग दोहराई
5 of 6
पीटीआई के लॉन्ग मार्च में महिलाएं
- फोटो : फेसबुक/इमरान खान
खान ने इंटरव्यू के दौरान नए ईसीपी प्रमुख की नियुक्ति के साथ ही देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को दोहराया और कहा कि तोशाखाना और विदेशी फंडिंग मामले में सीईसी सिंकदर सुल्तान राजा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।