{"_id":"6983fd861e3753879e055965","slug":"external-affairs-minister-dr-s-jaishankar-on-trade-deal-and-meeting-with-marco-rubio-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US: पश्चिम एशिया-यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा हुई, मार्को रुबियो संग बैठक पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-US: पश्चिम एशिया-यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा हुई, मार्को रुबियो संग बैठक पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: लव गौर
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
सार
India US Relations: विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने समकक्ष मार्को रुबियो और अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट संग बैठक की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की, जिसकी जानकारी जयशंकर ने साझा की।
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
- फोटो : ANI Photos
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संग हालिया व्यापार समझौते पर बनी सहमति के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। जयशंकर ने मंगलवार (4 फरवरी) को ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक की। अब बैठक के बाद अमेरिका में मौजूद एस. जयशंकर ने अपने दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब यह दो दिन बेहद फलदार साबित हुए हैं।
मार्को रुबियो संग बैठक की दी जानकारी
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ अपनी मुलाकात पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, 'हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग की विस्तार से समीक्षा की। जब विदेश मंत्री मिलते हैं, तो यह स्वाभाविक है कि राजनयिक एजेंडा पर चर्चा होती है, साथ ही इस साल एक-दूसरे से क्या उम्मीदें हैं, इस पर भी बात होती है। हमारी बातचीत का एक बड़ा हिस्सा द्विपक्षीय मुद्दों पर केंद्रित था। हमने इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व, गाजा में क्या हो रहा है, यूक्रेन संघर्ष पर बात की। पश्चिमी गोलार्ध में क्या हो रहा है, इसकी वैश्विक समीक्षा भी हुई। एक तरह से हमने दुनिया और अपने संबंधों पर चर्चा की और यह बहुत खुली बातचीत थी।'
जयशंकर ने अपने अमेरिका दौरे पर कहा, 'मैं यहां क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में शामिल होने आया हूं, जिसे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और कई देशों ने बुलाया था, लगभग 50 देश यहां थे। बैठक आज भी चल रही है और यही मुख्य कारण था। चर्चा बहुत अच्छी रही, क्रिटिकल मिनरल्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, अमेरिका कुछ साल से हमारा पार्टनर रहा है। आज उन्होंने एक नया एडिशन - FORGE लॉन्च किया है, जिसे हमने सपोर्ट किया है। यह मिनरल सिक्योरिटी पार्टनरशिप के लिए एक सफलता है। मेरे लिए, यह एक प्रोडक्टिव और नतीजे देने वाली बैठक थी।
उन्होंने आगे कहा कि मेरी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई, और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के साथ भी बैठक हुई। और आज क्योंकि बहुत सारे विदेश मंत्री यहां थे, इसलिए कई छोटी-छोटी मुलाकातें हुईं और मैंने यह जानने की कोशिश की कि हमारे रिश्ते किस मुकाम पर हैं। तो ये 2 दिन काफी प्रोडक्टिव रहे।
ये भी पढ़ें: US-India Deal: रूस से बंद कर अमेरिका-वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, ट्रेड डील पर ट्रंप की प्रेस सचिव का बयान
व्यापार बातचीत की डिटेलिंग चल रही: जयशकर
वहीं अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, 'यह सीधे तौर पर मेरे साथ नहीं था, क्योंकि इसे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें से कुछ घोषणाएं हुईं। उसके बाद, जैसा कि हम बात कर रहे हैं, व्यापार बातचीत की डिटेलिंग चल रही है।' व्यापार समझौते की टाइमलाइन पर उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह कहना मुश्किल है, और वाणिज्य मंत्री को इसकी बेहतर जानकारी होगी, क्योंकि वह सीधे तौर पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के साथ जुड़े हुए हैं।'
अन्य वीडियो
Trending Videos