सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Election 2026: Jamaat-e-Islami announces manifesto promising cooperative relations with India

Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी के बदले तेवर, चुनावी घोषणापत्र में भारत से अच्छे रिश्तों का वादा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: लव गौर Updated Thu, 05 Feb 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। चुनाव के करीब आते ही बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक दल ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देश भारत से अच्छे रिश्तों पर जोर का वादा किया।

Bangladesh Election 2026: Jamaat-e-Islami announces manifesto promising cooperative relations with India
बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान - फोटो : X-@BJI_Offical
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश में इसी महीने 12 फरवरी को चुनाव हैं। ऐसे में देश के अंदर प्रमुख राजनीतिक दल जमात-ए इस्लामी एक अहम ताकत के रूप में उभरती नजर आ रही है। भारत विरोधी गुट के रूप में पहचान जाने वाले जमात ने अपना बुधवार (04 फरवरी) को घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने भारत के साथ अच्छे रिश्तों पर जोर दिया। 
Trending Videos


जमात ने जारी किया 41 सूत्रीय घोषणापत्र
बांग्लादेश की प्रमुख इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने चुनावों से पहले 41 सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया, जिसमें न्याय और आर्थिक क्षेत्रों में सुधारों के साथ-साथ मंत्रिमंडल में महिलाओं को शामिल करने का वादा किया गया है। जमात के प्रमुख शफीकुर रहमान ने घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर 'राजकब्जा में पर्याप्त संख्या में महिलाओं को शामिल करने' का वादा किया गया।, हालांकि पार्टी ने कोई भी महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी देशों के साथ बेहतरी संबंध पर जोर
इस्लामिक कंजर्वेटिव पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने अपने घोषणापत्र में भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ रचनात्मक और सहयोगात्मक रिश्ते बनाए रखने का वादा किया है। पार्टी के बयान के अनुसार ये संबंध आपसी सम्मान और निष्पक्षता के आधारित होंगे। घोषणापत्र में दावा किया गया कि भारत, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, म्यांमार, मालदीव और थाइलैंड के साथ शांतिपूर्ण, मित्रतापूर्ण और सहयोगी संबंध स्थापित किए जाएंगे। पार्टी ने कहा कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि के लिए पड़ोसियों के साथ संवाद और सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस घोषणापत्र का अनावरण ढाका के एक होटल में जमात प्रमुख डॉ. शफीकुर रहमान ने किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनकी राजनीतिक दृष्टि पार्टी की जीत से कहीं बढ़कर है। उन्होंने कहा, 'मैं केवल जमात की जीत नहीं चाहता। मैं बांग्लादेश के सभी 18 करोड़ नागरिकों की जीत चाहता हूं। मैं किसी एक समूह या परिवार पर केंद्रित राजनीति में विश्वास नहीं करता; मैं जनता की राजनीति में विश्वास करता हूं।'

घोषणापत्र 26 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। पहले खंड में एक न्यायसंगत, सशक्त और मानवीय बांग्लादेश के निर्माण पर बल दिया गया है। इसके बाद के खंड स्वतंत्र विदेश नीति, सुदृढ़ रक्षा क्षमता, ऊर्जा क्षेत्र में सुधार, सतत आर्थिक विकास और रोजगार सृजन पर केंद्रित हैं।  इसमें कृषि और खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन और पशुधन विकास, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन शमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार, बुनियादी ढांचा विकास और युवाओं के नेतृत्व वाली प्रौद्योगिकी पहलों को भी शामिल किया गया है।

जमात-ए-इस्लामी के चुनावी घोषणापत्र में 26 प्राथमिकता वाले क्षेत्र
  • राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देते हुए एक अडिग राज्य का निर्माण करना।
  • भेदभाव से मुक्त, न्यायसंगत, निष्पक्ष और मानवीय बांग्लादेश की स्थापना करना।
  • युवाओं को सशक्त बनाएं और उन्हें शासन में केंद्रीय भूमिका देना।
  • महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, गरिमामय और सहभागी राज्य सुनिश्चित करना।
  • समग्र कानून व्यवस्था में सुधार के माध्यम से मादक पदार्थों, जबरन वसूली और आतंकवाद से मुक्त एक सुरक्षित देश का निर्माण करना।
  • सभी स्तरों पर ईमानदार नेतृत्व स्थापित और संस्थागत सुधारों के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनान।
  • प्रौद्योगिकी आधारित, आधुनिक और स्मार्ट समाज का विकास का दावा।
  • प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, कृषि और उद्योग में व्यापक रोजगार सृजित करना, निःशुल्क आवेदन, योग्यता आधारित भर्ती सुनिश्चित और सरकारी नौकरियों में सभी प्रकार के भेदभाव को खत्म करना।
  • वित्तीय और बैंकिंग प्रणालियों में विश्वास बनाना और एक पारदर्शी, निवेश- और व्यवसाय-अनुकूल अर्थव्यवस्था का निर्माण करना।
  • आनुपातिक प्रतिनिधित्व (पीआर) के तहत निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराना और एक प्रभावी लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए कार्यवाहक व्यवस्था को मजबूत करना।
  • मौलिक मानवाधिकारों की रक्षा करते हुए अतीत में राज्य प्रायोजित हत्याओं, गुमशुदा लोगों और गैर-न्यायिक अपराधों के लिए न्याय प्रदान करवाना।
  • जुलाई विद्रोह के इतिहास को संरक्षित करना, शहीदों और घायल लड़ाकों के परिवारों का पुनर्वास और जुलाई चार्टर को लागू करना।
  • प्रौद्योगिकी को अपनाने और किसानों को बेहतर सहायता प्रदान करने के माध्यम से कृषि क्रांति को बढ़ावा देना।
  • 2030 तक मिलावट रहित खाद्य सुरक्षा प्राप्त करना और 'तीन शून्य विजन' को लागू करा: शून्य पर्यावरणीय गिरावट, शून्य अपशिष्ट और शून्य बाढ़ जोखिम।
  • लघु एवं मध्यम आकार के उद्योगों का विस्तार करें, औद्योगिक विकास को बढ़ावा दें, घरेलू और विदेशी निवेश के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करें और व्यापक रोजगार सृजित करें।
  • श्रमिकों के वेतन और जीवन स्तर में सुधार करना और सुरक्षित और सम्मानजनक कामकाजी परिस्थितियों करना, विशेष रूप से महिलाओं के लिए।
  • प्रवासियों के लिए मतदान के अधिकार और अन्य सभी अधिकारों की गारंटी।
  • सभी के लिए समान नागरिक अधिकार स्थापित करना, चाहे वे बहुसंख्यक हों या अल्पसंख्यक।
  • आधुनिक, सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करें, जिसमें गरीबों और वंचितों के लिए चरणबद्ध रूप से मुफ्त पहुंच बने।
  • समकालीन वैश्विक मांगों को पूरा करने के लिए शिक्षा प्रणाली में सुधार और धीरे-धीरे मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित।
  • वस्तुओं की कीमतों को वहनीय सीमा के भीतर स्थिर करना और बुनियादी आवश्यकताओं तक पहुंच सुनिश्चित बनाना।
  • परिवहन प्रणालियों में सुधाj, ढाका और संभागीय शहरों के बीच यात्रा के समय को 2-3 घंटे तक कम करना।
  • निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए कम लागत वाले आवास उपलब्ध कराएं।
  • फासीवादी ढांचों को पूरी तरह से समाप्त करना, न्यायिक और संस्थागत सुधारों को जारी रखना
  • सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने और धीरे-धीरे सभी नागरिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा लागू करने पर जोर।
  • सभी स्तरों पर पारदर्शिता और जवाबदेही के माध्यम से सुशासन सुनिश्चित करें, जिससे एक समृद्ध और कल्याणकारी राज्य की स्थापना हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed