{"_id":"69d681d95f614efc29032554","slug":"foreign-secretary-vikram-misri-launched-the-india-usa-trade-facilitation-portal-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-India:भारत-अमेरिका व्यापार को गति देने के लिए नया पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर लक्ष्य पर जोर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-India:भारत-अमेरिका व्यापार को गति देने के लिए नया पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर लक्ष्य पर जोर
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: Rahul Kumar
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुधवार को भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल लॉन्च किया। यह पहल दोनों देशों के बीच 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Trending Videos
तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर पहुंचे मिसरी ने इस पोर्टल को एक वर्चुअल कार्यक्रम में लॉन्च किया, जिसमें अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और दोनों देशों के अधिकारी व व्यापार प्रतिनिधि शामिल हुए। मिसरी ने कहा कि यह पोर्टल दोनों देशों के बीच व्यापार को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। इससे मौजूदा आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूती मिलेगी और नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश सचिव अपने दौरे के दौरान अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापार और रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वैश्विक मुद्दों, खासकर पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब दोनों देश हाल के तनाव के बाद संबंधों को स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका की ओर से शुल्क लगाए जाने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ बयानों से संबंधों में खटास आई थी। फरवरी में दोनों देशों के बीच पारस्परिक और लाभकारी व्यापार समझौते के लिए एक रूपरेखा भी तय की गई थी।