फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Japan Pm Shinzo Abe death live updates, Last Rites Of Shinzo Abe

LIVE: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का शव टोक्यो लाया गया, शुक्रवार को भाषण के दौरान बंदूकधारी ने मारी थी गोली

Sat, 09 Jul 2022 12:37 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Jul 2022 12:37 PM IST
सार

शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद, वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य राजनेताओं के लिए सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। किशिदा ने अधिकारियों से यह भी कहा कि आतंकवाद और हिंसा के आगे कभी झुकें नहीं। 
 

विज्ञापन
Former Japan Pm Shinzo Abe death live updates, Last Rites Of Shinzo Abe
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद पूरी दुनिया में शोक का माहौल है। भारत समेत कई देशों में लोग महान नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इन सब के बीच आबे का शव राजधानी टोक्यो लाया गया है। 12 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं इस हत्या के बाद वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य राजनेताओं के लिए सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। किशिदा ने अधिकारियों से यह भी कहा कि आतंकवाद और हिंसा के आगे कभी नहीं झुकें।

विज्ञापन


भारत में भी दी गई श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया
नई दिल्ली में लाल किले पर भारतीय ध्वज आधा झुकाया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जुलाई को जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद शोक दिवस के रूप में घोषित किया है।
विज्ञापन



चीनी राष्ट्रपति ने भी शोक व्यक्त किया
चीनी राज्य मीडिया के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार (9 जुलाई) को पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। शी ने कहा कि आबे ने पड़ोसियों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडन ने जापान के पीएम से की बात
आबे की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान के प्रधानमंत्री किशिदा  से फोन पर बातचीत की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed