सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   four million children of cgot books with the help of India

India-Sri Lanka: भारत की मदद से श्रीलंका के 40 लाख बच्चों को मिलीं किताबें, उच्चायुक्त ने दी जानकारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 04:56 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का कहना है कि भारत श्रीलंका के साथ हर तरह के मुश्किल हालात में खड़ा है। भारत ने यह उधार श्रीलंका को भोजन, ईंधन, दवाएं, उद्योगों की कच्ची समाग्री आदि के आयात के लिए दिया था।

four million children of cgot books with the help of India
books - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के 40 लाख बच्चों को भारत की तरफ से दी गई आर्थिक मदद से किताबें मुहैया कराई गई हैं। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने शनिवार को बताया कि भारत की तरफ से श्रीलंका को दी गई एक अरब डॉलर की मदद में से श्रीलंका ने एक करोड़ डॉलर का इस्तेमाल अपने 40 लाख छात्रों की पाठ्य पुस्तकें छपवाने के लिए किया है। भारत ने पिछले वर्ष श्रीलंका को कुल करीब तीन अरब डॉलर की मदद दी थी। इस मदद में नकद एक अरब डॉलर उधार भी शामिल है।

Trending Videos


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का कहना है कि भारत श्रीलंका के साथ हर तरह के मुश्किल हालात में खड़ा है। भारत ने यह उधार श्रीलंका को भोजन, ईंधन, दवाएं, उद्योगों की कच्ची समाग्री आदि के आयात के लिए दिया था। इस उधार रकम से श्रीलंका ने भारत से कागज और प्रिंटिंग का सामान खरीदकर 40 लाख स्कूली छात्रों के लिए किताबें छापी हैं। भारत अब तक श्रीलंका को कुल चार अरब डॉलर उधार की सुविधा दे चुका है। इसके तहत श्रीलंका ने भारत से पेट्रोलियम, उर्वरक व अन्य जरूरी सामान खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी पहले नीति के तहत भारत ने श्रीलंका की आर्थिक मदद के लिए सबसे पहले हाथ बढ़ाया था। इसके अलावा भारत श्रीलंका के रेलवे व दूसरे बुनियादी ढांचों को उन्नत बनाने में भी मदद कर रहा है। श्रीलंका ने पिछले वर्ष मई में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था। श्रीलंका पर करीब 51 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज था, जिसे वह चुकाने में नाकाम रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed