सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Airlines' blunder: Map shows Jammu and Kashmir as part of Pakistan, apologises later

नेपाल एयरलाइंस ने मानी गलती: पहले नक्शे में जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग PAK में दिखाया, अब विवाद पर माफी मांगी

पीटीआई, काठमांडू Published by: Riya Dubey Updated Thu, 30 Apr 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

नेपाल एयरलाइंस ने अपने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर माफी मांगी। विवाद के बाद पोस्ट हटाई गई और एयरलाइन ने इसे गंभीर त्रुटि बताते हुए जांच शुरू की। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Nepal Airlines' blunder: Map shows Jammu and Kashmir as part of Pakistan, apologises later
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल की राष्ट्रीय एयरलाइन को एक सोशल मीडिया पोस्ट में गंभीर मानचित्रण (कार्टोग्राफिक) गलती के कारण माफी मांगनी पड़ी है। एयरलाइन ने अपनी नेटवर्क मैप वाली पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
Trending Videos

क्या है पूरा मामला?

बुधवार को साझा किए गए इस नक्शे में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को गलत तरीके से दर्शाया गया था। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। बढ़ते विरोध के बाद एयरलाइन ने तुरंत पोस्ट हटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन का बयान

नेपाल एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हम अपने सोशल मीडिया पर साझा किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं। इस नक्शे में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर गंभीर त्रुटियां थीं, जो नेपाल या एयरलाइन के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शातीं। एयरलाइन ने यह भी बताया कि पोस्ट हटाने के साथ ही आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।

भारत-नेपाल संबंधों पर असर?

एयरलाइन ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह क्षेत्र के सभी पड़ोसी देशों के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देती है और इस घटना से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो उसे लेकर खेद जताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed