{"_id":"5975815a4f1c1b14668b484c","slug":"due-to-economic-recession-number-of-indians-going-to-gulf-countries-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्फ देशों में जाने वाले भारतीयों की संख्या घटी, आर्थिक मंदी की वजह से बिगड़े हालात ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
गल्फ देशों में जाने वाले भारतीयों की संख्या घटी, आर्थिक मंदी की वजह से बिगड़े हालात
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्फ देशों की धीमी अर्थव्यवस्था के कारण पिछले दो सालों मे काम करने के लिए खाड़ी में आने वाले भारतीयों की संख्या में कमी आयी है। यह गिरावट 2014 से 2016 के बीच महसूस की गई। गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल वाले देशों में भारतीय श्रमिकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई। और ऐसा तेल के मूल्यों में भारी कमी के कारण हुआ है।
विज्ञापन
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2014 में GCC आने वाले भारतीयों की संख्या 7,75,845 थी जबकि 2016 में यह संख्या केवल 5,07,296 रह गई। हालांकि इस्लामिक स्टेट ISIS की वजह से भी ये गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सऊदी अरब में आने वाले भारतीयों की संख्या 2014 में 3,29,882 थी जोकि भारी गिरावट के साथ 2016 में 1, 65,356 रह गई। लगभग 50% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का कारण सऊदी की अर्थव्यवस्था का धीमा होना भी है जोकि तेल के मूल्यों में कमी के कारण आई है। लेकिन पिछले कुछ सालों से सऊदी अरब सऊदीईशन पॉलिसी के तहत विदेशियों के बजाय अधिक सऊदी नागरिकों को रोजगार देने का लक्ष्य बना रही है।
विज्ञापन
सऊदी सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय नागरिकों को रोजगार दें और विदेशी श्रमिकों पर निर्भरता को कम कर सकें। इसके अलावा सरकार ने तेल की कीमतों में कमी के कारण नये करों का प्रावधान भी किया है।
इस वर्ष से, सऊदी अरब ने राज्य में रहने वाले गैर-अरब नागरिकों पर निर्भर कर लगाया है। कर की दर लगभग 1700 रूपये(100SR) प्रतिमाह है। जोकि 2018 में 200SR, 2019 में 300SR और 2020 में 400SR होगा। सऊदी सरकार ने बताया कि लगभग 3 मिलियन भारतीय वहां काम कर रहे हैं।