सब्सक्राइब करें

हागिया सोफियाः 900 साल चर्च, 500 साल मस्जिद, फिर संग्रहालय... अब फिर से मस्जिद

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Jul 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Hagia Sophia In İstanbul : 900 years church, 500 years mosque, then museum, now mosque again, Know History
हागिया सोफिया मस्जिद - फोटो : Insta : @hagiasophiamuseum

तुर्की में छठी सदी की ऐतिहासिक इमारत हागिया सोफिया को अदालत ने फिर से मस्जिद बनाने का फैसला दिया है। राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने हागिया सोफिया को मस्जिद के रूप में खोलने की घोषणा भी कर दी। वह अंतरराष्ट्रीय चेतावनी दरकिनार कर दी गई, जिसमें कहा गया था कि 1500 वर्ष पुराने भवन की पहचान में कोई बदलाव न किया जाए।

Trending Videos
Hagia Sophia In İstanbul : 900 years church, 500 years mosque, then museum, now mosque again, Know History
हागिया सोफिया मस्जिद - फोटो : Instagram : @hagiasophiamuseum

हागिया सोफिया 900 साल तक चर्च के रूप में पहचानी गई। इसके बाद 500 वर्षों तक मस्जिद के रूप में और फिर संग्रहालय के रूप में इसे जाना गया। विवाद अदालत की चौखट तक पहुंचा, तो इमारत को अमेरिका और ईसाइयों के विरोध के बावजूद मस्जिद करार दे दिया गया। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा, आधुनिक तुर्की ने इमारत को संग्रहालय के रूप में गैरकानूनी ढंग से तब्दील किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hagia Sophia In İstanbul : 900 years church, 500 years mosque, then museum, now mosque again, Know History
हागिया सोफिया मस्जिद - फोटो : Instagram : @hagiasophiamuseum

यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल इस धरोहर को सबसे अधिक लोग देखने आते हैं। ग्रीस ने अदालत के फैसले को सभ्य दुनिया को उकसाने वाला फैसला करार दिया है। वहीं, रूस के पारंपरिक चर्च ने कहा है कि अदालत ने उनका कोई भी पक्ष नहीं सुना। इस फैसले से  पूरब से लेकर पश्चिम तक उथल-पुथल मच सकती है।

Hagia Sophia In İstanbul : 900 years church, 500 years mosque, then museum, now mosque again, Know History
हागिया सोफिया मस्जिद - फोटो : Instagram : @hagiasophiamuseum

किसी दूसरे तरह से इस्तेमाल कानूनी नहीं
तुर्की की शीर्ष अदालत द काउंसिल ऑफ स्टेट ने कहा, जो समझौता हुआ है, उसमें ये मस्जिद है। इस आधार पर इसका किसी दूसरे तरह से इस्तेमाल किसी भी स्तर पर कानूनी नहीं है।

विज्ञापन
Hagia Sophia In İstanbul : 900 years church, 500 years mosque, then museum, now mosque again, Know History
हागिया सोफिया मस्जिद - फोटो : Instagram : @hagiasophiamuseum

तुर्की की राजनीति में इस्लाम की सक्रियता
राष्ट्रपति एर्दोगन तुर्की की राजनीति में इस्लाम को सक्रिय रूप से मुख्यधारा में लाना चाहते थे, जिसके लिए वो 17 साल से लगे थे। वे काफी लंबे समय से छठी सदी के पुराने भवन को मस्जिद का दर्जा वापस दिलाने में लगे थे, जिसे आधुनिक धर्मनिरपेक्ष तुर्की के शुरुआती दिनों के शासक मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने 1934 में संग्रहालय में बदला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed