सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh Amid oil concerns India will supply 5000 tonnes of diesel to Bangladesh

ईंधन संबंधी चिंताओं के बीच भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म: पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को भेजा 5000 टन डीजल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में संघर्ष और वैश्विक ईंधन संकट के बीच, भारत ने बांग्लादेश के प्रति सहयोग का उदाहरण पेश किया। इसके तहत भारत ने 5000 टन डीजल पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश भेजा। यह आपूर्ति समझौते के तहत छह महीने की जरूरतों का हिस्सा है।

India-Bangladesh Amid oil concerns India will supply 5000 tonnes of diesel to Bangladesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में संघर्ष और वैश्विक ईंधन संकट के बीच भारत ने पड़ोसी बांग्लादेश के प्रति सहयोग का महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया है। इसके तहत भारत बांग्लादेश को आज 5,000 टन डीजल पाइपलाइन के माध्यम से भेजा जा रहा है, जो आपूर्ति समझौते के तहत छह महीने की जरूरतों का हिस्सा है। तेल को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच भारत का यह कदम न सिर्फ क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करता है, बल्कि सहयोग और भरोसे की मिसाल भी पेश करता है।

Trending Videos


बता दें कि यह डीजल परबतिपुर सीमा के रास्ते बांग्लादेश में प्रवेश करेगा। यह जानकारी बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) के चेयरमैन मुहम्मद रेजानुर रहमान ने दी।चेयरमैन रेजानुर रहमान ने एएनआई से बातचीत में बताया कि हमारा भारत के साथ एक समझौता है। इसके तहत भारत हर साल 1,80,000 टन डीजल बांग्लादेश को पाइपलाइन के माध्यम से भेजेगा। आज जो 5,000 टन डीजल आ रहा है, वह उसी समझौते का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'UCC लागू करने का सही समय', सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी; मुस्लिम महिलाओं के लिए कही ये बात

हर छह महीनों में 90000 टन डीजल आयात जरूरी- रहमान
रहमान ने आगे कहा कि समझौते के अनुसार, हर छह महीने में कम से कम 90,000 टन डीजल आयात करना जरूरी है। आज जो डीजल आ रहा है वह 5,000 टन है। हमें उम्मीद है कि अगले दो महीनों में हम छह महीने का पूरा डीजल आयात कर लेंगे। ध्यान रहे कि इससे पहले इस सप्ताह बांग्लादेश सरकार ने ईंधन की उपलब्धता की जांच के लिए अभियान चलाया। बांग्लादेश ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि हाल की स्थिति में कुछ लोग ईंधन का जमाखोरी कर कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

ईंधन की बिक्री वाहन की श्रेणी के अनुसार सीमित
गौरतलब है कि बांग्लादेश सरकार ने देश में ईंधन की बिक्री को वाहन की श्रेणी के अनुसार सीमित कर दिया है। बावजूद इसके, कई पेट्रोल पंपों पर नियमों से अधिक ईंधन बेचा जा रहा है, अतिरिक्त स्टॉक जमा किया जा रहा है और कभी-कभी खुले बाजार में बिक्री या तस्करी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसको रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार ने मोबाइल कोर्ट अभियान भी चलाया।

ये भी पढ़ें:- SIR: 'न्यायिक अधिकारियों के काम में बाधा न हो', सुप्रीम कोर्ट ने दिए बंगाल सरकार और चुनाव आयोग को निर्देश

एक दो पेट्रोल पंप का उदाहरण समझिए

इसके तहत राजधानी ढाका में कुछ पेट्रोल पंप, जैसे कि सिटी फिलिंग स्टेशन, तेजगांव (एमपीएल), जहां कल से खाली ईंधन आने के बाद संचालन फिर से शुरू होगा। वहीं क्लीन फ्यूल, तेजगांव (पीओपीएलसी) जो सभी नियमों का पालन करते हुए काम कर रहा है। दूसरी ओर बांग्लादेस सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि आम लोगों तक ईंधन की आपूर्ति सही समय पर पहुंचे और किसी तरह की कालाबाजारी या तस्करी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed