सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian students account for the largest number of overseas students in England and Wales

London: ब्रिटेन में विदेशी छात्रों में सबसे ज्यादा भारतीय, दूसरे नंबर पर चीन

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
सार

यूनाइटेड किंगडम में जन्म न लेने वाली कुल छात्र आबादी में भारत की हिस्सेदारी 11.6 प्रतिशत थी। इसके बाद 11.2 प्रतिशत के साथ 41,810 छात्रों के साथ चीन का स्थान दूसरे नंबर पर था।

Indian students account for the largest number of overseas students in England and Wales
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड और वेल्स में विदेशी छात्रों में सबसे अधिक संख्या भारतीय छात्रों की है। 2021 की जनगणना के अनुसार यहां के उच्च शिक्षा संस्थानों में 43,175 भारतीय छात्रों का नामांकन दर्ज था। यह जानकारी लंदन में सोमवार को जनगणना आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली संस्था द ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ओएनएस) ने दी।
Trending Videos


ओेएनएस के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में जन्म न लेने वाली कुल छात्र आबादी में भारत की हिस्सेदारी 11.6 प्रतिशत थी। इसके बाद 11.2 प्रतिशत के साथ 41,810 छात्रों के साथ चीन का स्थान दूसरे नंबर पर था। इसमें रोमानिया की 9.5 और नाइजीरिया की हिस्सेदारी 5.3 प्रतिशत थी। अंतरराष्ट्रीय छात्र आबादी का एक तिहाई (33.9 प्रतिशत) लंदन में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार पाने की संभावना में दूसरे स्थान पर
रोमानिया के 21.4 प्रतिशत के बाद भारतीय छात्रों के नियोजित होने की संभावना (11.9 प्रतिशत) सबसे अधिक थी। जनगणना में पाया गया था कि अधिकांश भारतीय छात्रों ने अंग्रेजी को अपनी मुख्य भाषा के रूप में दर्ज किया। कुछ छात्रों ने तेलुगु, उर्दू, मलयालम, हिंदी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, तमिल और मराठी भाषाओं को भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed