सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   international muslim scholars union condemn pakistan on attack on afghanistan

Pakistan: अफगानिस्तान पर हमला कर इस्लामी दुनिया के निशाने पर आया पाकिस्तान, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की निंदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 20 Mar 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के हवाई हमले की इस्लामी धर्मगुरुओं ने निंदा की है। अंतरराष्ट्रीय मुस्लिम विद्वान संघ ने पाकिस्तान से हमले रोकने और रिहैब अस्पताल पर हमले की जांच कराने की मांग की है। 

international muslim scholars union condemn pakistan on attack on afghanistan
पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अफगानिस्तान पर हवाई हमला कर 400 लोगों की जान लेने के चलते पाकिस्तान इस्लामी दुनिया के भी निशाने पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय मुस्लिम विद्वान संघ ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने यह जानकारी दी है। मुस्लिम विद्वानों ने पाकिस्तानी हमले को इस्लामी सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय कानून, दोनों का उल्लंघन बताया। 
Trending Videos


पाकिस्तान के हवाई हमले की जांच की मांग
टोलो न्यूज के अनुसार, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए पाकिस्तान और उसके सैन्य नेतृत्व से इस तरह की कार्रवाईयों को तुरंत रोकने की अपील की और साथ ही रिहैब अस्पताल पर हवाई हमले की जांच कराने की भी मांग की। मुस्लिम धर्मगुरुओं के संघ ने जांच के लिए पारदर्शी, स्वतंत्र आयोग का गठन करने की अपील भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अस्थायी तौर पर रोका ऑपरेशन
इससे पहले पाकिस्तान ने ईद-उल-फितर के चलते मित्र इस्लामी देशों के अनुरोध पर अफगान तालिबान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन गजब लिल हक को अस्थायी तौर पर रोकने का फैसला किया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तरार ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'आगामी इस्लामी त्योहार ईद-उल-फितर के मद्देनजर, अपनी पहल पर और साथ ही सऊदी अरब साम्राज्य, कतर और तुर्किये जैसे मित्र इस्लामी देशों के अनुरोध पर, इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने अफगानिस्तान में आतंकवादियों और उनके ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन गजब लिल हक को अस्थायी विराम देने का फैसला किया है।'   

पाकिस्तानी ने एक नशा मुक्ति अस्पताल को बनाया था निशाना
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते दिनों एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए और करीब 250 घायल हो गए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तानी हवाई हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया। इसके चलते अस्पताल में इलाज करा रहे नशा पीड़ितों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए। यह हमला अफगान अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी की घटना के कुछ घंटों बाद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed