Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran dual strike Claims destruction of US radar in Bahrain blows up LPG tanker with sea mine in Hormuz

ईरान का दोहरा वार: बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा, होर्मुज में बारूदी सुरंग से उड़ा एलपीजी टैंकर

Fri, 13 Nov 2026 03:04 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2026 03:04 PM IST
सार

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिका के अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। ईरान ने इसे दक्षिणी ईरान के सिरिक बंदरगाह पर अमेरिकी हमले का जवाब बताया है। इसके अलावा, ईरान ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा एक एलपीजी टैंकर बारूदी सुरंग से टकराकर विस्फोट का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
Iran dual strike Claims destruction of US radar in Bahrain blows up LPG tanker with sea mine in Hormuz
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिका के अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। गार्ड के अनुसार, यह हमला दक्षिणी ईरान के सिरिक बंदरगाह पर एक दूरसंचार खंभे (टेलीकम्युनिकेशन पोल) पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में किया गया।

विज्ञापन


बहरीन में तैनात है अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा
बहरीन ईरान के प्रमुख आलोचक देशों में शामिल है। यहां अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा (5th Fleet) तैनात है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अपने बयान में कहा कि रडार सिस्टम पर किया गया हमला अमेरिका के लिए गंभीर चेतावनी है और उसे अपने हमले बंद कर देने चाहिए।
विज्ञापन


सितंबर के बाद अमेरिकी ठिकाने पर हमले का पहला दावा
सितंबर के बाद यह पहली बार है, जब ईरान की ओर से बहरीन में किसी अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया गया है। फरवरी में शुरू हुए हवाई संघर्ष के दौरान ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन समेत पड़ोसी अरब देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद से ईरान लगातार होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों को निशाना बनाता रहा है। यह जलमार्ग अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग से टकराया LPG टैंकर: ईरान
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने शुक्रवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा एक एलपीजी (LPG) टैंकर बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया।

चेतावनी के बावजूद जलडमरूमध्य से गुजर रहा था जहाज
रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुताबिक, टैंकर जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से से गुजर रहा था और उसने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया था। हालांकि, इस घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली ब्रिटिश सैन्य एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) की ओर से भी तत्काल इस घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई।


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?: शेख हसीना ने उठाया सवाल, कई अहम मुद्दों पर दिए बयान

बिना अनुमति जहाजों को गुजरने से रोक रहा ईरान
ईरान लगातार जहाजों को चेतावनी दे रहा है कि वे उसकी अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य से न गुजरें। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई या समुद्री घटना का असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed