{"_id":"6988c678892fc48eba007d71","slug":"iran-extended-nobel-laureate-narges-mohammadi-s-jail-term-by-more-than-seven-years-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: ईरान ने जेल में बंद नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की सजा सात साल बढ़ाई, वकील ने की पुष्टि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: ईरान ने जेल में बंद नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की सजा सात साल बढ़ाई, वकील ने की पुष्टि
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी
- फोटो : @nargesfnd
विज्ञापन
ईरान ने जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी के भूख हड़ताल शुरू करने के बाद उनकी सजा सात साल बढ़ा दी है। मोहम्मदी के समर्थकों ने उनके वकील मुस्तफा नीली के हवाले से यह जानकारी। नीली ने मोहम्मदी से बात करने के बाद सोशल मीडिया पर सजा की अवधि बढ़ाए जाने की पुष्टि की।
Trending Videos
नीली ने लिखा, उन्हें भीड़ इकट्ठा करने और मिलीभगत के लिए छह साल और प्रचार के लिए डेढ़ साल की सजा दी गई। इसके अलावा दो साल के यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है। ईरान ने अभी इस सजा की पुष्टि नहीं है। समर्थकों के अनुसार मोहम्मदी 2 फरवरी से भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरगिस मोहम्मदी ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। वह मानवाधिकार रक्षक केंद्र (डीएचआरसी) की उपाध्यक्ष हैं, जिसका नेतृत्व उनकी साथी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता शिरीन अबादी करती हैं। मोहम्मदी ईरान में हिजाब के खिलाफ बड़े पैमाने पर नारीवादी आंदोलन की मुखर समर्थक और 2023 के हिजाब और पवित्रता कार्यक्रम की मुखर आलोचक रही हैं।
मई, 2016 में, उन्हें तेहरान में अवैध गुट लेगम की स्थापना और संचालन के लिए 16 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। उन्हें 2020 में रिहा किया गया था लेकिन 2021 में उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। तब से वह जेल में ही बंद हैं।