सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran supreme leader Ayatollah Ali Khamenei direct threat to Donald Trump on US Attack Spark Regional War

Iran: 'अमेरिका का कोई भी हमला भड़का देगा क्षेत्रीय युद्ध', ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की ट्रंप को खुली धमकी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 01 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों को दबाने के लिए प्रशासन ने दमनात्मक रवैया अपनाया था। इसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को धमकी देते हुए सैन्य हमला करने की चेतावनी दी थी। साथ ही अमेरिकी युद्धपोतों के बेड़े को पश्चिमी एशिया की ओर रवाना करने का बयान दिया था। अमेरिका का जंगी बेड़ा अब ईरान के पास तैनात है।

Iran supreme leader Ayatollah Ali Khamenei direct threat to Donald Trump on US Attack Spark Regional War
डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्ला खामनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका की ओर से किया गया कोई भी हमला मध्य पूर्व में 'क्षेत्रीय युद्ध' को जन्म देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी गणराज्य पर सैन्य हमला करने की धमकी दी है, जिस पर खामेनेई के बयान से तनाव और बढ़ गया है।
Trending Videos


अयातुल्ला अली खामेनेई की ये टिप्पणियां अब तक की उनकी सबसे सीधी धमकी हैं, क्योंकि विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और उससे जुड़े अमेरिकी युद्धपोत अरब सागर में तैनात हैं। गौरतलब है कि ट्रंप ने ईरान में विरोध-प्रदर्शनों पर की गई दमनात्मक कार्रवाई के बाद जंगी बेड़े को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: EU-Iran Row: ईयू के फैसले से भड़का ईरान, आईआरजीसी पर कार्रवाई के बाद यूरोपीय सेनाओं को आतंकी सूची में डाला

खामनेई की ट्रंप को सीधी धमकी
खामेनेई के हवाले से कहा गया है, 'अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा।' खामेनेई ने आगे कहा, 'हम उकसाने वाले नहीं हैं और न ही हम किसी देश पर हमला करना चाहते हैं। लेकिन ईरानी राष्ट्र किसी भी ऐसे व्यक्ति को करारा जवाब देगा जो उस पर हमला करेगा या उसे परेशान करेगा।'

ट्रंप का दावा- ईरान करना चाहता है बातचीत
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर बल का इस्तेमाल करेंगे या नहीं। उन्होंने बार-बार कहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को भी एक ऐसे मुद्दे के रूप में उठाया है जिसे वह हल करना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें: Balochistan Terror Operation: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 92 आतंकी ढेर, 15 सैनिकों की मौत

अमेरिकी जंगी बेड़े के पास ईरानी सैन्य अभ्यास
  • ईरान ने रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में रविवार और सोमवार को सैन्य अभ्यास की योजना बनाई थी।
  • यह फारस की खाड़ी का संकरा मुहाना है, जिससे होकर तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा गुजरता है।
  • अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान ने अभ्यास के दौरान अपने युद्धपोतों या विमानों को धमकी देने या वाणिज्यिक यातायात को बाधित करने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed