{"_id":"6a052761ded4a7fb110d2b4c","slug":"iran-warns-against-collusion-with-israel-after-netanyahus-claim-of-uae-visit-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने UAE को धमकाया: अराघची बोले- इस्राइल से साठगांठ पड़ेगी महंगी, अरब ने नेतन्याहू के दावों को नकारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने UAE को धमकाया: अराघची बोले- इस्राइल से साठगांठ पड़ेगी महंगी, अरब ने नेतन्याहू के दावों को नकारा
एएनआई, तेहरान।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 14 May 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
सार
इस्राइल के दावों और यूएई के इनकार ने पश्चिम एशिया के कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। ईरान की कड़ी चेतावनी ने भविष्य में टकराव और कड़े प्रतिबंधों की संभावनाओं को और अधिक बल दे दिया है। क्या है पूरा मामला? विस्तार से समझिए...
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री
- फोटो : ANI/Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्राइल के साथ किसी भी प्रकार की गुप्त साठगांठ के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। यह बयान इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की गुप्त यात्रा की बात कही थी। ईरान ने कहा कि इस्राइल के साथ मिलकर साजिश रचने वालों को इसका अंजाम भुगतना होगा।
नेतन्याहू का दावा और यूएई का खंडन
इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी किया। इसमें दावा किया गया कि 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के दौरान पीएम नेतन्याहू ने यूएई की गुप्त यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस्राइल ने इसे दोनों देशों के रिश्तों में एक 'ऐतिहासिक सफलता' करार दिया। हालांकि, यूएई के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। यूएई ने कहा कि इस्राइली पीएम की कोई यात्रा नहीं हुई और न ही किसी सैन्य प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें: क्या नेतन्याहू-अल नाहयान की हुई गुप्त मुलाकात?: इस्राइल ने बताया ऐतिहासिक सफलता, अब यूएई ने किया खंडन
ईरान की सुरक्षा सेवाओं ने पहले ही बता दिया था- अराघची
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू के संदेश ने उस सच को सार्वजनिक कर दिया है, जिसकी जानकारी ईरानी सुरक्षा सेवाएं पहले ही नेतृत्व को दे चुकी थीं। अराघची ने चेतावनी दी कि ईरान के महान लोगों के साथ दुश्मनी करना एक मूर्खतापूर्ण जुआ है। उन्होंने कहा कि विभाजन पैदा करने के लिए इस्राइल के साथ सहयोग करना एक अक्षम्य अपराध है और ऐसे तत्वों की जवाबदेही तय की जाएगी।
क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य सहयोग के कयास
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान यूएई को 'आयरन डोम' बैटरी और सैनिक भेजे थे। मीडिया रिपोर्ट्स यह भी दावा करती हैं कि मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने संघर्ष के दौरान कम से कम दो बार यूएई का दौरा किया था। चर्चा यह भी है कि दोनों देशों ने ईरान के एक प्रमुख पेट्रोकेमिकल साइट पर हमले के लिए समन्वय किया था। यूएई ने इन सभी दावों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि इस्राइल के साथ उनके संबंध अब्राहम समझौते के तहत सार्वजनिक और आधिकारिक हैं।
Trending Videos

Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi tweets, "Netanyahu has now publicly revealed what Iran's security services long ago conveyed to our leadership. Enmity with the Great People of Iran is a foolish gamble. Collusion with Israel in doing so: unforgivable. Those colluding… pic.twitter.com/uVNBhapNvQ
— ANI (@ANI) May 13, 2026