सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel partially reopens Rafah crossing between Gaza and Egypt on trial basis

Gaza Crisis: इस्राइल ने संघर्षविराम के तहत राफाह बॉर्डर को आंशिक रूप से खोला, गाजा में ड्रोन से हमले जारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल ने संघर्षविराम समझौते के तहत राफाह क्रॉसिंग बॉर्डर को आंशिक रूप से खोल दिया है। बता दें कि, मई 2025 के बाद यह पहला मौका है जब राफाह क्रॉसिंग को आंशिक रूप से खोला गया है। वहीं दूसरी तरफ गाजा में इस्राइली ड्रोन हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है।

Israel partially reopens Rafah crossing between Gaza and Egypt on trial basis
इस्राइल ने राफाह क्रॉसिंग को आंशिक रूप से खोला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इस्राइल ने रविवार को गाजा और मिस्र के बीच स्थित राफाह बॉर्डर क्रॉसिंग को आंशिक रूप से फिर से खोलने का एलान किया है। यह क्रॉसिंग फिलहाल ट्रायल आधार पर खोली गई है और सिर्फ सीमित संख्या में गाजा के लोगों की आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। मई पिछले साल के बाद यह पहला मौका है जब राफाह क्रॉसिंग को आंशिक रूप से खोला गया है। 
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Abbas Araghchi: 'भरोसा टूटा, लेकिन बातचीत संभव'; अमेरिका को ईरान की दो टूक- युद्ध नहीं चाहते, पर तैयार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


'संघर्षविराम समझौते के तहत लिया गया फैसला'
इस्राइल की सैन्य एजेंसी सीओजीएटी के अनुसार, यह फैसला संघर्षविराम समझौते के तहत लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से कुछ लोग इस रास्ते से आना-जाना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए एक नई जांच (स्क्रीनिंग) सुविधा भी तैयार की गई है, जहां से गुजरने वाले लोगों की जांच होगी।

'गाजा छोड़ने वाले फलस्तीनी लौटना चाहते हैं'
गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने कहा कि युद्ध के दौरान विस्थापित हुए हजारों फलस्तीनी इस फैसले का इंतजार कर रहे थे। मीडिया कार्यालय के प्रमुख इस्माइल अल-थवाब्ता के मुताबिक, करीब 80,000 फलस्तीनी ऐसे हैं जो युद्ध के समय गाजा छोड़ गए थे और अब वापस लौटना चाहते हैं।

गाजा में MSF के काम पर इस्राइल ने लगाई रोक
इस बीच, इस्राइल ने डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) को गाजा में काम करने से रोकने का फैसला भी किया है। इस्राइल का कहना है कि एमएसएफ ने अपने फलस्तीनी कर्मचारियों की पूरी जानकारी नहीं दी। यह नियम सभी मानवीय संगठनों पर लागू किया गया है। इस फैसले की संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने आलोचना की है।

यह भी पढ़ें - US-Iran Tensions: ट्रंप बोले- ईरान से डील की उम्मीद, वरना सच साबित होगी खामेनेई की क्षेत्रीय युद्ध की चेतावनी

दो इलाकों में ड्रोन हमले, दो की मौत
वहीं दूसरी ओर, गाजा में सैन्य कार्रवाई जारी है। रविवार को राफाह शहर के उत्तर-पश्चिम इलाके में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा मध्य गाजा के वाड़ी गाजा इलाके में भी एक ड्रोन हमले में एक फलस्तीनी मारा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर 10 से लागू सीजफायर के बावजूद अब तक 500 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed