{"_id":"69801c264043db85320280d2","slug":"pakistani-army-killed-145-terrorists-in-balochistan-retaliatory-action-terrorist-attack-in-balochistan-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Unrest: बलूचिस्तान में एक साथ कई हमले, BLA ने ली जिम्मेदारी, प्रशासन बोला- 145 आतंकी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Unrest: बलूचिस्तान में एक साथ कई हमले, BLA ने ली जिम्मेदारी, प्रशासन बोला- 145 आतंकी ढेर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार
बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी के भीषण हमलों में 50 लोगों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने 40 घंटों में 145 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों ने आम वेशभूषा में बाजारों और स्कूलों को निशाना बनाया। सुरक्षा कारणों से पूरे बलूचिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे से ज्यादा समय से बंद हैं
बलूचिस्तान में सैन्य कार्रवाई
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
बलूचिस्तान में आतंकियों ने एक साथ कई जगहों पर बड़े हमले किए। इन हमलों में करीब 50 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 17 सुरक्षाकर्मी और 31 आम नागरिक शामिल हैं। प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 40 घंटों के भीतर 145 आतंकियों को ढेर कर दिया।
क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
आतंकियों ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा, ग्वादर, मस्तंग और नोशकी जिलों में एक साथ हमले किए। हमलावर आम लोगों के कपड़ों में आए थे। उन्होंने अस्पतालों, स्कूलों, बैंकों और बाजारों में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। आतंकियों ने आम लोगों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि दो हमलों में महिला आतंकी भी शामिल थीं। आतंकी अब मजदूरों और गरीब तबके के लोगों को निशाना बना रहे हैं।
बीएलए ने ली हमलों की जिम्मेदारी
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने इस अभियान को 'हेरोफ' या 'काला तूफान' नाम दिया। आतंकियों ने सुरक्षा ठिकानों पर आत्मघाती हमले की कोशिश की और सड़कें जाम कर दीं। सेना ने कहा कि आतंकियों ने शहरों और खास ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश की थी। सुरक्षा बलों ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएलए ने दावा किया कि उन्होंने 84 सुरक्षाकर्मियों को मारा गिराया और 18 अन्य को बंदी बना लिया। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: Abbas Araghchi: 'भरोसा टूटा, लेकिन बातचीत संभव'; अमेरिका को ईरान की दो टूक- युद्ध नहीं चाहते, पर तैयार हैं
क्या बोली पाकिस्तानी सेना?
पाकिस्तान की सेना ने इन हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान अपनी अंदरूनी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगा रहा है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को अपने लोगों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। अमेरिका ने भी इन हमलों की निंदा की है। अमेरिका ने बीएलए को पहले ही आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है।
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और गरीब इलाका है। यहां के विद्रोही गुट लंबे समय से आजादी और संसाधनों पर हक की मांग कर रहे हैं। इसी वजह से वे अक्सर सुरक्षा बलों और बाहरी मजदूरों को निशाना बनाते हैं। सुरक्षा कारणों से पूरे बलूचिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे से ज्यादा समय से बंद हैं। सड़कों पर यातायात ठप है और ट्रेन सेवाओं को भी रोक दिया गया है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन