{"_id":"638548bda26cd105c94ba210","slug":"japanese-government-to-adopt-measures-to-boost-birth-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan: जापान में जन्मदर और नीचे, सरकार ने माना चिंताजनक, कहा- युवाओं को संतानों के लिए करेंगे प्रोत्साहित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Japan: जापान में जन्मदर और नीचे, सरकार ने माना चिंताजनक, कहा- युवाओं को संतानों के लिए करेंगे प्रोत्साहित
Tue, 29 Nov 2022 05:18 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:18 AM IST
सार
जापान में इस साल जनवरी से सितंबर तक केवल 5,99,636 बच्चों ने जन्म लिया। यह पिछले साल के मुकाबले 4.9 फीसदी कम है।
विज्ञापन
जापान के चीफ कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मत्सुनो।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान में बच्चों की जन्मदर पिछले साल के रिकॉर्ड से और नीचे पहुंच गई है। सरकारी प्रवक्ता ने हालात को चिंताजनक करार दिया है। चीफ कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मत्सुनो ने वादा किया है कि सरकार युवाओं को विवाह करने व ज्यादा संतानों को जन्म देने के लिए प्रोत्साहित करने के कदम उठाएगी।
विज्ञापन
जापान में इस साल जनवरी से सितंबर तक केवल 5,99,636 बच्चों ने जन्म लिया। यह पिछले साल के मुकाबले 4.9 फीसदी कम है। इससे आशंका है कि पूरे साल 2022 में जन्म लेने वाले बच्चों की तादाद पिछले साल के 8,11,000 से भी नीचे पहुंच सकती है। जापान दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन यहां जीवन-यापन की कीमतें काफी ज्यादा हैं और वेतन बढ़ने की रफ्तार खासी सुस्त। रूढ़िवादी सरकार समाज को बच्चों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए समावेशी बनाने में पिछड़ गई है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से लोगों को संतानें पैदा करने के लिए अब तक दिए गए प्रोत्साहनों का प्रभाव सीमित रहा है। यहां गर्भावस्था, संतान के जन्म और बच्चों की देखभाल के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।
विज्ञापन
1973 के बाद लगातार घट रही जन्मदर
जापान में वर्ष 1973 में 21 लाख बच्चों ने जन्म लिया था। इसके बाद से यह संख्या लगातार घट रही है। हालात न सुधरे तो इसके 2040 तक केवल 7,40,000 रह जाने की आशंका है। जापान की 12.5 करोड़ जनसंख्या में 14 साल से लगातार गिरावट आ रही है। यह लगातार घट रही है।