{"_id":"6aeb723fdbcb4b3ec803442e","slug":"jd-vance-iran-war-republican-midterm-election-defeat-trump-voters-america-first-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ईरान युद्ध बना मध्यावधि चुनाव में हार की वजह': जेडी वेंस बोले- नाराज मतदाता चले गए डेमोक्रेट्स के साथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'ईरान युद्ध बना मध्यावधि चुनाव में हार की वजह': जेडी वेंस बोले- नाराज मतदाता चले गए डेमोक्रेट्स के साथ
Wed, 04 Nov 2026 11:28 PM IST
देवेश त्रिपाठी
एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:28 PM IST
सार
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ युद्ध को इसकी प्रमुख वजह बताया है। उनके मुताबिक, 2024 में ट्रंप का समर्थन करने वाले कई मतदाता इस बार पार्टी से नाराज होकर डेमोक्रेट्स के साथ चले गए।
विज्ञापन
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसकी मुख्य वजह ईरान के साथ युद्ध को बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस बात से सहमत हैं। वेंस ने पार्टी के नाराज समर्थकों से अपील की कि वे अपनी नाराजगी को भविष्य के चुनावों में ऐसे उम्मीदवारों को जिताने के लिए इस्तेमाल करें, जो 'अमेरिका फर्स्ट' की नीति का समर्थन करते हों।
चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वेंस ने कहा कि पार्टी के आंतरिक चुनावी आंकड़ों में रूढ़िवादी मतदाताओं की अच्छी भागीदारी दिखाई दे रही थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को वोट दिया, जिन्होंने 2024 में ट्रंप और वेंस का समर्थन किया था।
जेडी वेंस ने प्रतिक्रिया देते हुए क्या-क्या कहा?
वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारी तरफ के डेटा विश्लेषकों का एक बड़ा मुद्दा यह था कि मतदाताओं की संरचना 2024 के चुनाव जैसी है या नहीं, ताकि रिपब्लिकन जीत सकें। डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत दिखाने वाले सर्वेक्षणों के बावजूद आंकड़े लगातार यही बता रहे थे कि कुछ राज्यों में मतदान ठीक रहा, कुछ राज्यों में बेहद शानदार रहा और किसी भी राज्य में मतदान की स्थिति खराब नहीं थी। हमारी टीम में वास्तविक उम्मीद थी कि हमारे समर्थक वोट डालने पहुंच रहे हैं।"
विज्ञापन
हालांकि, वेंस ने बताया कि आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि केवल मतदान प्रतिशत अच्छा रहने से जीत सुनिश्चित नहीं होगी। 2024 में ट्रंप-वेंस को वोट देने वाले मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देने की योजना बना रहा था।
ट्रंप समर्थकों ने किया डेमोक्रेट्स को क्यों वोट?
उन्होंने लिखा, "इसलिए मैंने अपने सबसे समझदार डेटा विशेषज्ञ से पूछा कि क्या इसका मतलब है कि हम दुनिया को चौंका देंगे? उसने कहा- नहीं। हम सर्वेक्षणों के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि 2024 में ट्रंप-वेंस को वोट देने वाले बहुत से लोग नाराज हैं और दूसरी पार्टी को वोट देने की योजना बना रहे हैं। हमारे समर्थक मतदान करने तो आ रहे हैं, लेकिन हो सकता है कि वे हमें वोट न दें।"
वेंस ने आगे कहा, "मुख्य समस्या मतदान प्रतिशत नहीं है। असली समस्या यह है कि 2024 में ट्रंप-वेंस को वोट देने वाले बहुत से लोगों ने 2026 में डेमोक्रेट्स को वोट दिया।"
ईरान युद्ध को बताया हार की मुख्य वजह
रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच वेंस ने इस दावे को खारिज किया कि आर्थिक मुद्दों पर पार्टी का कमजोर प्रचार हार की मुख्य वजह था। उन्होंने कहा कि विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संघर्ष को लेकर मतदाताओं की नाराजगी के कारण पार्टी के पुराने समर्थकों ने उससे दूरी बना ली।
वेंस ने लिखा, "हमारी हार की असली वजह लगभग सभी को स्पष्ट है... हम युद्ध के कारण हारे हैं। राष्ट्रपति ने खुद कल रात यही बात कही थी।" उन्होंने मतदाताओं के बीच किए गए एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि रिपब्लिकन पार्टी से दूर हुए मतदाताओं ने चार प्रमुख मांगें रखी थीं।
वेंस ने लिखा, "राजनीति के सबसे समझदार लोगों में से एक अन्य सर्वेक्षक ने कल मुझे बताया कि हम सामान्य मतदान में 13 अंकों से हारेंगे। मंगलवार के चुनाव से पहले मेरा रुख भी नकारात्मक था, लेकिन मैं भी नतीजों से हैरान रह गया। उनके सर्वेक्षण में पता चला कि 2024 में ट्रंप को वोट देने वाले बहुत से लोग नाराज थे और डेमोक्रेट्स को वोट देने की योजना बना रहे थे।"
उन्होंने बताया कि जब इन मतदाताओं से पूछा गया कि वे किन परिस्थितियों में दोबारा रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करेंगे, तो उनके चार प्रमुख जवाब सामने आए।
वेंस के मुताबिक, ये मांगें थीं:
वेंस ने कहा कि मतदाताओं की संख्या और उनकी भागीदारी के आंकड़े रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने फ्लोरिडा का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां रिपब्लिकन मतदाताओं की भागीदारी डेमोक्रेटिक मतदाताओं से नौ प्रतिशत अधिक थी। इसके बावजूद पार्टी के कई समर्थकों ने प्रशासन की विदेश नीति से नाराज होकर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को वोट दिया।
उन्होंने लिखा, "हमारे मतदाता मतदान करने पहुंचे थे। उदाहरण के लिए फ्लोरिडा में रिपब्लिकन मतदाताओं की संख्या डेमोक्रेटिक मतदाताओं से नौ प्रतिशत अधिक थी, जो 2024 के मुकाबले केवल कुछ अंक कम थी। निश्चित रूप से कुछ जगहों पर हम मतदान प्रतिशत को और बेहतर कर सकते थे।"
वेंस ने उन राजनीतिक टिप्पणीकारों और सहयोगियों का भी बचाव किया, जिन्होंने ईरान के साथ संघर्ष का कूटनीतिक समाधान निकालने की अपील की थी। उन्होंने लिखा, "सोमवार को कई लोगों ने संघर्ष का कूटनीतिक समाधान निकालने की अपील करने पर रेचल कैम्पोस डफी की आलोचना की थी। लेकिन अब पता चलता है कि उनकी राजनीतिक सलाह सही थी।"
समर्थकों से बोले- अपनी नाराजगी को चुनाव में इस्तेमाल करें
वेंस ने अपने बयान के अंत में नाराज रिपब्लिकन समर्थकों से ऐसे उम्मीदवारों को जिताने की अपील की, जो उनकी विचारधारा और 'अमेरिका फर्स्ट' एजेंडे का समर्थन करते हों। उन्होंने कहा, "उन लोगों से, जो नाराज हैं और कहना चाहते हैं कि मैंने पहले ही आगाह किया था, मैं कहना चाहता हूं कि आप सही थे। अपनी इस ऊर्जा का इस्तेमाल ऐसे रिपब्लिकन उम्मीदवारों को जिताने में करें, जो आपके विचारों को साझा करते हैं। आइए, इस गुस्से को अपने देश को बचाने के काम में लगाएं।"
ट्रंप ने भी ईरान युद्ध को हार की वजह माना
वेंस का यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने मंगलवार रात स्वीकार किया था कि ईरान के साथ सैन्य संघर्ष रिपब्लिकन पार्टी की व्यापक चुनावी हार की एक वजह रहा।
द वॉल स्ट्रीट जर्नल को फोन पर दिए इंटरव्यू में ट्रंप से जब पार्टी के खराब चुनावी प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि इसमें ईरान युद्ध की भी भूमिका थी। ट्रंप ने कहा, "ईरान भी इसकी एक वजह था।" हालांकि, उन्होंने इसी साल की शुरुआत में युद्ध शुरू करने के अपने फैसले का बचाव भी किया।

- ईरान के साथ युद्ध खत्म किया जाए।
- महंगाई और रोजमर्रा की जिंदगी की बढ़ती लागत पर ध्यान दिया जाए।
- अमेरिका फर्स्ट की नीति अपनाई जाए।
- इस्राइल के साथ अमेरिका के रिश्तों में बदलाव किया जाए।