फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Judge rejects Trump administration effort to unseal Epstein grand jury records in Florida

US: जेफ्री एपस्टीन केस में ट्रंप प्रशासन को झटका, न्यायाधीश ने गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करने से किया इनकार

Thu, 24 Jul 2025 05:46 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 05:46 AM IST
सार

अमेरिका में जेफ्री एपस्टीन की मौत से जुड़े मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वेस्ट पाम बीच के जज रॉबिन रोसेनबर्ग ने ट्रंप प्रशासन की मांग खारिज कर दी, जिसमें फ्लोरिडा की पुरानी गोपनीय जांच रिपोर्ट्स सार्वजनिक करने की अपील की गई थी। यह अपील ट्रंप समर्थकों में फैल रही साजिश की बातों को शांत करने के लिए की गई थी।

विज्ञापन
Judge rejects Trump administration effort to unseal Epstein grand jury records in Florida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में जेफ्री एपस्टीन की मौत के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। इसके तहत अमेरिका के एक जज ने बुधवार को ट्रंप प्रशासन की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें फ्लोरिडा में जेफ्री एपस्टीन के पुराने ग्रैंड जूरी (गोपनीय जांच) की रिपोर्ट्स सार्वजनिक करने की अपील की गई थी। मामले में  सुनावाई के दौरान वेस्ट पाम बीच के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज रॉबिन रोसेनबर्ग ने कहा कि इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के लिए कोई असाधारण परिस्थिति नहीं है, जैसा कि अमेरिकी कानून में तय किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग ने यह अनुरोध इसलिए किया था ताकि ट्रंप समर्थकों के बीच फैल रही उन साजिशों की बातों को रोका जा सके, जिनमें दावा किया जा रहा है कि एपस्टीन के ग्राहकों को बचाया गया, अपराधों की वीडियो छुपाई गईं और सबूतों को दबाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran-US Tension: ओमान की खाड़ी में ईरान-अमेरिका आमने-सामने, ईरानी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिकी युद्धपोत
विज्ञापन
विज्ञापन


एपस्टीन ने किया था वकीलों से समझौता

जानकारी के अनुसार 2008 में एपस्टीन ने फ्लोरिडा में सरकारी वकीलों से एक समझौता कर लिया था, जिससे उस पर गंभीर आरोप नहीं लगे और उसने नाबालिग से देह व्यापार और वेश्यावृत्ति के आरोपों में सजा पाई। इसके बाद 2019 में उसे दोबारा यौन तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। करीब एक महीने बाद वह न्यूयॉर्क की जेल में मृत पाया गया। जांच में उसकी मौत को आत्महत्या बताया गया। उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल को भी गिरफ्तार किया गया। 

अमेरिका भर में इस मामले की चर्चा होने का एक बड़ा कारण ये भी है कि एपस्टीन और मैक्सवेल के कई मशहूर लोगों से संबंध थे, जिनमें राजघरानों के सदस्य, राष्ट्रपतियों और अरबपतियों के नाम शामिल हैं। इस मामले को लेकर ट्रंप समर्थकों के बीच कई साजिश के सिद्धांत फैलते रहे हैं। न्यूयॉर्क में ऐसे ही एक और मामले में दस्तावेज़ सार्वजनिक करने की मांग लंबित है।

ये भी पढ़ें:- India-Maldives: मालदीव में फहराया भारत की कूटनीति का परचम; मोदी ने बेअसर की मुइज्जू की इंडिया आउट की मुहिम

कौन थे जेफरी एपस्टीन?
गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन एक अमीर फाइनेंसर थे, जिनपर कम उम्र की लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के गंभीर आरोप थे। वह 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मृत पाए गए थे, जब उन पर मुकदमा चल रहा था। उनकी मौत को लेकर अब भी संदेह और साजिश की थ्योरी चलती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed