सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris to make closing argument at Ellipse outside White House a week ahead of the election

US: 29 अक्तूबर को हैरिस करेंगी चुनाव अभियान का समापन, व्हाइट हाउस के बाहर हजारों समर्थकों के जुटने की उम्मीद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 24 Oct 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
सार

रिपोर्ट में बताया गया कि व्हाइट हाउस के बाहर कमला हैरिस अपने संबोधन में अपने कार्यकाल और ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल देश के लिए कैसा होगा, इस पर चर्चा करेंगी। अब समय आ गया है कि ट्रंप का पन्ना पलटा जाए, क्योंकि अब एक नया रास्ता चुनने का समय है।

Kamala Harris to make closing argument at Ellipse outside White House a week ahead of the election
कमला हैरिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले 29 अक्तूबर को व्हाइट हाउस के बाहर आइकॉनिक एलिप्स पार्क में चुनाव अभियान का समापन करने की योजना बना रही हैं। चुनाव अभियान के समापन संबोधन में हजारों समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। 60 वर्षीय हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों से एक नई दृष्टिकोण और सत्ता बदलने के लिए वोट करने की अपील की योजना बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को कांटे की टक्कर दे सकती है। 
Trending Videos


ट्रंप ने 2021 में इसी स्थान पर की थी रैली
आइकॉनिक एलिप्स पार्क वही स्थान है जहां पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह जनवरी 2021 में रैली की थी। इस रैली के दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक कैपिटल हिल की ओर मार्च किया। इसके परिणामस्वरूप उनके समर्थक थोड़े हिंसक हो गए और संसद में घुस गए। मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया, चुनाव के एक सप्ताह पहले कमला हैरिस ट्रम्प के खिलाफ अपना अंतिम तर्क देंगी। इस दौरान वह ट्रंप के प्रशासन के संचालन की तुलना करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाइट हाउस के बाहर कमला हैरिस अपने संबोधन में अपने कार्यकाल और ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल देश के लिए कैसा होगा, इस पर चर्चा करेंगी। अब समय आ गया है कि ट्रंप का पन्ना पलटा जाए, क्योंकि अब एक नया रास्ता चुनने का समय है। बता दें कि कमला हैरिस पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं, जिन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया है। इसके अलावा वह अमेरिका की उपराष्ट्रपति को तौर पर चुने जाने वाली पहली महिला हैं। बचपन में हैरिस अपनी मां के साथ अक्सर भारत आया करती थी। उनकी मां अपनी पढ़ाई के लिए चेन्नई से अमेरिका गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed