फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kenya nairobi eastleigh building collapse rescue operation

केन्या: भराभराकर गिरी कई मंजिला निर्माणाधीन इमारत, मची अफरा-तफरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका; देखें वीडियो

Fri, 23 Oct 2026 08:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Oct 2026 08:43 PM IST
सार

केन्या की राजधानी नैरोबी के ईस्टले इलाके में निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। हादसे के बाद मौके पर क्या हालात हैं और बचाव अभियान में क्या चुनौतियां आ रही हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
kenya nairobi eastleigh building collapse rescue operation
नैरोबी में निर्माणाधीन इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/आरटी/वीडियो ग्रैब

विस्तार

केन्या की राजधानी नैरोबी के एक व्यस्त व्यावसायिक इलाके में शुक्रवार को एक ऊंची इमारत ढह गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन


यह इमारत नैरोबी के ईस्टले इलाके में एक व्यस्त व्यावसायिक सड़क के किनारे निर्माणाधीन थी। इस इलाके में हजारों व्यापारी और स्थानीय निवासी अक्सर मौजूद रहते हैं।

ये भी पढ़ें: जॉर्डन: चर्च में गोलीबारी में सात की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर; संदिग्धों की तलाश कर रहे सुरक्षा बल
विज्ञापन


कितनी ऊंची थी इमारत?
नैरोबी के पुलिस प्रमुख ईसा मोहम्मद ने बताया कि इमारत में 10 से अधिक मंजिलों का निर्माण किया जा रहा था। बचाव अभियान में बाधा आई, क्योंकि आसपास की दुकानों में लूटपाट शुरू करने वाले लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिसकर्मी घटनास्थल को खाली कराने और आपातकालीन बचाव दलों के लिए रास्ता सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




केन्या रेड क्रॉस ने लोगों से क्या अपील की?
केन्या रेड क्रॉस ने कहा कि उसकी टीमें घटनास्थल की ओर जा रही हैं। उसने लोगों से बचावकर्मियों को सुरक्षित तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त जगह देने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed