सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata warehouse collapse Taratala Godown Death toll rescue ops continue CM Suvendu Govt Court action Updates

कोलकाता गोदाम हादसा: तारातला में मृतकों की संख्या 14 हुई, 24 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी

आईएएनएस, कोलकाता। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Fri, 26 Jun 2026 10:30 AM IST
सार

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम ढहने से मृतकों संख्या बढ़कर 14 हो गई है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, वहीं सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Kolkata warehouse collapse Taratala Godown Death toll rescue ops continue CM Suvendu Govt Court action Updates
तारातला गोदाम हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गई। दुर्घटना के करीब 24 घंटे से अधिक समय के बाद बाद भी कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भी मलबे से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिसके बाद मलबे से बाहर निकाले गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

विज्ञापन


सरकार ने जान गंवाने वाले लोगों की पहचान क्या बताई?
राज्य सरकार की ओर से मृतकों और घायलों की सूची जारी कर दी गई है। जान गंवाने वालों की पहचान कृष्णा चौधरी (30), रोहित चौधरी (40), राहुल चौधरी (17), चंद्रमा चौधरी (60), पप्पू रजक (40), असगर हुसैन (55), साहिल सरदार (17), घी कुमार (17), असगर हुसैन (54), साहिल सरदार (17), हसन इमाम (44), गणेश कलंदी (45), नवीन सिंह (44), स्वपन मंडल (56) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


CM शुभेंदु अधिकारी क्या बोले?
घायलों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ितों का विवरण जुटाने और उनकी आधिकारिक पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही सभी के बारे में जानकारी जुटा ली जाएगी। बता दें कि ताराजतला इलाके में बुधवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक ढह गया था, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे। इस संबंध में विधानसभा में एक बयान में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम हादसे पर ये खबरें भी पढ़ें- 

दुर्घटना के कारण पर अधिकारियों ने क्या कहा?
हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि तारातला क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा था। भारी मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के समय कई मजदूर निर्माण स्थल पर मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी काफी लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इसी वजह से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed