{"_id":"68fd039f6b362d5eb5066ab5","slug":"left-leaning-independent-connolly-set-to-be-ireland-s-next-president-after-her-rival-concedes-defeat-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ireland: वामपंथी स्वतंत्र प्रत्याशी कोनोली होंगी आयरलैंड की नई राष्ट्रपति, प्रतिद्वंद्वी हीथर ने स्वीकारी हार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ireland: वामपंथी स्वतंत्र प्रत्याशी कोनोली होंगी आयरलैंड की नई राष्ट्रपति, प्रतिद्वंद्वी हीथर ने स्वीकारी हार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Ireland Presidential Election: कैथरीन कोनोली आयरलैंड की 10वीं राष्ट्रपति होंगी। वह देश की तीसरी महिला राष्ट्रपति भी बनेंगी। वर्तमान राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस 2011 से पद पर हैं और अब अपना दूसरा व अंतिम कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। बता दें कि, मतों की गिनती हाथ से की जा रही है और अंतिम नतीजा शनिवार देर रात घोषित किया जाएगा।
कैथरीन कोनोली होंगी आयरलैंड की नई राष्ट्रपति
- फोटो : X @catherinegalway
विज्ञापन
विस्तार
आयरलैंड की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। वामपंथी स्वतंत्र उम्मीदवार कैथरीन कोनोली देश की अगली राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी हीथर हम्फ्रीज ने चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। अभी वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई थी, लेकिन शुरुआती और अधूरे नतीजों में कोनोली को 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिलते दिखे।
यह भी पढ़ें - India-US: राजदूत क्वात्रा ने की अमेरिकी ऊर्जा उप सचिव से मुलाकात, भारत-यूएस ऊर्जा साझेदारी को मिली नई रफ्तार
कोनोली हम सबकी राष्ट्रपति होंगी- हीथर हम्फ्रीज
इन आंकड़ों के सामने आने पर प्रतिद्वंदी हीथर हम्फ्रीज, जो केंद्र-दक्षिणपंथी पार्टी फाइन गेल से थीं, ने कहा, 'मैं कैथरीन कोनोली को आयरलैंड की नई राष्ट्रपति बनने पर बधाई देना चाहती हूं। वह हम सबकी राष्ट्रपति होंगी, मेरी भी।'
कौन हैं कैथरीन कोनोली?
68 वर्षीय कैथरीन कोनोली पहले वकील रह चुकी हैं। साल 2016 से वे स्वतंत्र सांसद के तौर पर राजनीति में सक्रिय हैं। वे सामाजिक न्याय, समानता और समावेशन की मुखर आवाज रही हैं। हाल के दिनों में उन्होंने गाजा युद्ध को लेकर इस्राइल की आलोचना भी की थी, जिससे वे चर्चा में आईं।
किन पार्टियों का मिला समर्थन?
कैथरीन कोनोली को कई वामपंथी दलों का समर्थन मिला है। इसमें सिन फेन, लेबर पार्टी, सोशल डेमोक्रेट्स शामिल हैं। वहीं सोशल डेमोक्रेट्स की नेता हॉली केर्न्स ने कहा, 'कैथरीन का संदेश- समावेशन, समानता और सामाजिक न्याय - देश के हर कोने के मतदाताओं के दिलों तक पहुंचा।'
इस चुनाव में केवल दो मुख्य उम्मीदवार बचे थे- कोनोली और हम्फ्रीज। तीसरे उम्मीदवार, प्रधानमंत्री मिखाइल मार्टिन की पार्टी फियाना फेल के जिम गेविन, एक पुराने वित्तीय विवाद के चलते तीन हफ्ते पहले चुनाव से हट गए। लेकिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कारण उनका नाम मतपत्र पर बना रहा। लेबर पार्टी की नेता इवाना बाचिक ने कहा कि कोनोली की जीत से यह साबित हुआ है कि देश 'एक वैकल्पिक, प्रगतिशील दिशा' की ओर देख रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि वामपंथी दल अब अगले सामान्य चुनाव में एकजुट होकर उतर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Nepal: जेन-जेड आंदोलन से डरी नेपाल सरकार; लोगों को दी ये चेतावनी, कहा- आंदोलन नही वार्ता से निकलेगा समाधान
राष्ट्रपति का काम क्या होता है?
आयरलैंड के राष्ट्रपति का पद मुख्यतः सांकेतिक होता है। वे देश का विदेशों में प्रतिनिधित्व करते हैं, विदेशी अतिथियों की मेजबानी करते हैं और संवैधानिक परंपराओं की रक्षा करते हैं। आयरलैंड में राष्ट्रपति को कानून बनाने या नीतियां तय करने का अधिकार नहीं होता।
ये प्रत्याशी मैदान में नहीं उतर सके
प्रसिद्ध संगीतकार बॉब गेलडॉफ और पूर्व एमएमए चैंपियन कॉनर मैक्ग्रेगर ने भी राष्ट्रपति बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन पर्याप्त समर्थन न मिलने के कारण वे नामांकन नहीं करा सके।
Trending Videos