फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malta Air flight window detached mid flight passenger partially pulled outwards Fellow passengers saved life

आसमान में मौत से मुकाबला: उड़ान के बीच खिड़की उखड़ने से हवा में खिंचा यात्री; फिर कैसे बची शख्स की जान?

Sat, 11 Jul 2026 08:51 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 11 Jul 2026 08:51 AM IST
सार

ग्रीस से जर्मनी जा रही एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान खिड़की उखड़ गई, जिससे एक 61 वर्षीय यात्री आंशिक रूप से बाहर की ओर खिंच गया। साथी यात्रियों ने उसे समय रहते अंदर खींचकर उसकी जान बचाई। विमान सुरक्षित वापस उतारा गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
Malta Air flight window detached mid flight passenger partially pulled outwards Fellow passengers saved life
ग्रीस में यात्रा के दौरान विमान की खिड़की उखड़ने से हड़कंप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

माल्टा एयर की एक फ्लाइट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की अपनी जगह से उखड़ गई। इस हादसे में 61 वर्षीय एक यात्री का सिर, गर्दन और कंधे खिड़की से बाहर की ओर खिंच गए। विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर वापस अंदर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। यात्री को गर्दन और कंधे में चोटें आईं, साथ ही शरीर पर रगड़ लगने से जलन जैसी चोटें भी आईं। ग्रीस के एक अस्पताल के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कहां जा रही थी फ्लाइट?
यह घटना उत्तरी ग्रीस के शहर थेसालोनिकी से जर्मनी के म्यूनिख के पास स्थित मेम्मिंगेन जा रही सुबह की फ्लाइट में हुई। इस विमान का संचालन रायनएयर की सहयोगी एयरलाइन माल्टा एयर कर रही थी। रायनएयर ने अपने बयान में कहा कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यात्री वाली एक खिड़की उड़ान के दौरान अपनी जगह से निकल गई, जिसके बाद विमान को वापस थेसालोनिकी लौटाना पड़ा।
विज्ञापन


खिड़की उखड़ते ही विमान में क्या हुआ?
यात्रियों के मुताबिक, अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और विमान तेजी से ऊंचाई कम करने लगा। इससे विमान में बैठे लोगों के बीच घबराहट फैल गई और कई यात्री चीखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने कैसे बचाई उस शख्स की जान?
थेसालोनिकी रेडियो से बातचीत में क्रिस्टिना नाम की एक महिला यात्री ने बताया कि हादसे के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। तभी जोरदार धमाका हुआ और सभी समझ गए कि विमान के केबिन का दबाव कम हो गया है। उस व्यक्ति का पूरा सिर, गर्दन और कंधे खिड़की से बाहर की तरफ खिंच गए थे। उसके पास बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर अंदर खींच लिया। क्रिस्टिना ने आगे कहा कि आवाज बिल्कुल फटे हुए टायर जैसी थी, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा तेज। उसके बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा। चारों तरफ चीख पुकार मच गई थी।

कैसे सुरक्षित उतारा गया विमान?
एयरलाइन के अनुसार, विमान सुरक्षित तरीके से थेसालोनिकी हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। सभी यात्रियों को टर्मिनल पर वापस ले जाया गया। घायल यात्री को जमीन पर ही चिकित्सकीय सहायता दी गई। बाद में यात्रियों को जर्मनी भेजने के लिए दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया।

कौन कर रहा हादसे की जांच?
अमेरिका की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि विमान को दाहिने इंजन में आई समस्या और केबिन के दबाव में कमी आने के कारण वापस लौटना पड़ा। एजेंसी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह जांच में सहयोग करेगी। इस हादसे की मुख्य जांच रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैसेडोनिया की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट एंड इंसिडेंट इन्वेस्टिगेशन कमेटी करेगी।


ये भी  पढ़ें: भारत में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को शासन का आधार बनाया; न्यूजीलैंड में बोले पीएम मोदी

कितना पुराना था  विमान?

यह विमान बोइंग 737-800 मॉडल का था, जिसमें अधिकतम 189 यात्री सफर कर सकते हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के अनुसार, यह विमान वर्ष 2008 में नया होने के बाद रायनएयर को सौंपा गया था। उड़ान के रिकॉर्ड बताते हैं कि विमान ने उड़ान भरने के करीब छह मिनट बाद लगभग 15 हजार फुट की ऊंचाई हासिल कर ली थी। इसके तुरंत बाद वह तेजी से नीचे उतरकर करीब छह हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया और लगभग 30 मिनट तक ईंधन खर्च करने के बाद उड़ान भरने के करीब एक घंटे के भीतर थेसालोनिकी लौट आया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed