सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maria Corina Machado Says She Gave Her Nobel Peace Prize To Donald Trump

US: मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को दिया अपना नोबेल पुरस्कार, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मेरे लिए सम्मान की बात

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Jan 2026 04:08 AM IST
विज्ञापन
सार

US: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने सम्मान के रूप में अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंपा। मचाडो ने व्हाइट हाउस पहुंचकर ट्रंप से मुलाकात की। वहीं, ट्रंप ने इस सम्मान के लिए मारिया का धन्यवाद किया। रिपोर्ट में पढ़िए, पूरा मामला-

Maria Corina Machado Says She Gave Her Nobel Peace Prize To Donald Trump
मारिया कोरिना मचाडो - फोटो : एक्स/मारिया कोरिना मचाडो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीकात्मक तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई थी। 
Trending Videos


वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मचाडो ने बताया कि उन्होंने यह पदक राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप ने इसे स्वीकार किया या नहीं। रॉयटर्स के मुताबिक, मचाडो ने इस मुद्दे पर आगे सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप देंगे ईरान को एक और मौका? चार अरब देशों के दखल से बदला अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला; जानिए अपडेट्स


मचाडो की व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान क्या हुआ?
  • मचाडो गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए व्हाइट हाउस पहुंचीं।
  • दोनों नेताओं के बीच यह उच्च स्तर की मुलाकात दुर्लभ मानी जा रही है।
  • मचाडो सफेद रंग का सूट पहने हुईं एसयूवी वाहन से व्हाइट हाउस में पहुंचीं।
  • सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें व्हाइट हाउस के अंदर ले जाया गया। समाचार एजेंसी फ्रांस प्रेस के फोटोग्राफर ने यह जानकारी दी।
  • अधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात बंद कमरे में दोपहर के भोजन के दौरान होने वाली थी।

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप चाहते हैं ग्रीनलैंड का अधिग्रहण, यह अमेरिका के हित में...', व्हाइट हाउस प्रवक्ता का बड़ा बयान

नोबेल पुरस्कार को लेकर ट्रंप की पहले क्या राय रही है?
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी सार्वजनिक रूप से नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा जता चुके हैं। जबकि नोबेल समिति का कहना है कि यह पुरस्कार किसी और को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। व्हाइट हाउस में बैठक के बाद अमेरिकी संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मचाडो ने कहा, मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार भेंट किया है। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलना उनके लिए बहुत सम्मान की बात थी।
  • उन्होंने कहा कि वह एक अद्भुत महिला हैं, जिन्होंने बहुत कुछ सहा है।
  • ट्रंप ने कहा कि मारिया ने उन्हें उनके कामों के लिए अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने मारिया का धन्यवाद करते हुए लिखा कि आपसी सम्मान का यह अद्भुत भाव है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed