{"_id":"6a4d953151e358f2b905a5c6","slug":"meta-faces-1-4-trillion-dollar-penalty-demand-over-facebook-instagram-youth-addiction-lawsuit-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meta: युवाओं को लत लगाने में मेटा से मांगा 1.4 खरब डॉलर का जुर्माना, चार अमेरिकी प्रांतों ने दर्ज कराया मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Meta: युवाओं को लत लगाने में मेटा से मांगा 1.4 खरब डॉलर का जुर्माना, चार अमेरिकी प्रांतों ने दर्ज कराया मामला
Wed, 08 Jul 2026 05:39 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया।
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:39 AM IST
सार
अमेरिका के चार राज्यों ने मेटा पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस तरह विकसित किया जिससे युवाओं में इन प्लेटफॉर्म की निर्भरता बढ़ी और सुरक्षा संबंधी जानकारी को लेकर लोगों को गुमराह किया गया। इसी आधार पर कंपनी पर भारी आर्थिक दंड लगाने की मांग की गई है। मेटा ने इन आरोपों और प्रस्तावित जुर्माने को निराधार बताया है।
विज्ञापन
मेटा से मांगा 1.4 खरब डॉलर का जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के चार प्रांत कंपनी पर 1.4 खरब डॉलर का जुर्माना लगाने की मांग कर रहे हैं। कंपनी पर आरोप है कि उसने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया है कि युवा यूजर्स इसकी लत लगा बैठें और उनकी सुरक्षा के बारे में जनता को गुमराह किया। मेटा प्लेटफॉर्म्स ने अदालत में यह आंकड़ा अटॉर्नी जनरल की उन फाइलिंग के जवाब में पेश किया, जिनमें कह था कि यदि राज्य ट्रायल जीतते हैं तो जुर्माने की गणना कैसे होनी चाहिए। इस आंकड़े का खुलासा पहले कभी नहीं हुआ।
यह मेटा के 1.5 खरब डॉलर की बाजार पूंजी के करीब है। ये दावे कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यूजर्सी में हुए हैं। मेटा ने कहा, यह रकम सबूतों पर आधारित नहीं है। उपभोक्ता संरक्षण के इतिहास में ऐसे दण्ड का कोई उदाहरण नहीं है। फाइलिंग के बाद अटॉर्नी जनरल के प्रतिनिधियों ने कोई टिप्पणी नहीं की। राज्यों ने कहा कि उल्लंघनों की संख्या मेटा की गतिविधियों से प्रभावित किशोरों और युवा यूजर्स की अनुमानित संख्या पर आधारित है।
चौदह और राज्यों में दावे
मेटा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि प्लेटफॉर्म के लत की बात सही नहीं लगती। 14 और राज्यों ने अपने कानूनों के तहत दावे किए हैं, जिनकी सुनवाई फरवरी में अलग ट्रायल में होगी।
विज्ञापन
अगस्त में होगी सुनवाई
29 राज्यों ने संघीय अदालत में मेटा पर मुकदमा किया है। इनमेंआरोप है कि कंपनी ने माता-पिता की उचित सहमति के बिना बच्चों से डाटा जुटाकर संघीय बाल लाइब्रेरी ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन किया है। अगस्त में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज यवोन गोंजालेज रोजर्स के सामने होने वाले ट्रायल में उस कानून के तहत लाए गए सभी दावों पर सुनवाई होगी, साथ ही उन चार राज्यों के आरोपों पर भी सुनवाई होगी।