फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump shares throwback "unfriendly look" post with Kim Jong Un, says we get along great

ट्रंप ने साझा की किम संग तस्वीर: चेहरे पर नहीं दिखी मुस्कान; फिर क्यों बोले- हम बहुत अच्छे से मिलते हैं?

Sun, 16 Aug 2026 07:55 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, वाशिंगटन डीसी।
एएनआई, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Aug 2026 07:55 AM IST
सार

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुरानी तस्वीर साझा की। लेकिन इस तस्वीर में दोनों के चेहरों पर मुस्कान नजर नहीं आ रही है। हालांकि, ट्रंपने कहा कि दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। उत्तर कोरिया अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास का विरोध कर रहा है। आखिर ट्रंप ने फोटो को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन
Trump shares throwback "unfriendly look" post with Kim Jong Un, says we get along great
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग उन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/डोनाल्ड ट्रंप/ट्रुथ सोशल

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे गंभीर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर ट्रंप ने मजाक किया। उन्होंने कहा कि किम जोंग उन और उनके बीच अच्छे संबंध हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस खास तस्वीर में भले ही हमारे चेहरे दोस्ताना नहीं दिख रहे हैं। लेकिन ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिनमें हम मुस्कुरा रहे हैं। किम जोंग उन और मैं बहुत अच्छे से मिलते हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा, ट्रंप ने एआई से बनाई हुई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों के हाथों में कलम दिख रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों घोड़े पर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन






अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की आलोचना कर रहा उत्तर कोरिया
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया, जब उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले आगामी सैन्य अभ्यासों की आलोचना कर रहा है। उत्तर कोरिया का कहना है कि इन सैन्य अभ्यासों से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ेगा। अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'उलची फ्रीडम शील्ड' 17 अगस्त से शुरू होने वाला है। यह अभ्यास 27 अगस्त तक चलेगा।

ये भी पढ़ें: US ने एशिया से क्यों हटाया अपना आखिरी विमानवाहक पोत?: चीन उठा सकता है फायदा, विशेषज्ञों ने किया बड़ा दावा

सैन्य अभ्यास में क्या शामिल है?
इन सैन्य अभ्यासों में ड्रोन से निपटने, जीपीएस में रुकावट पैदा होने की स्थिति से निपटने और साइबर हमलों का सामना करने का प्रशिक्षण शामिल होगा। अमेरिका और उसके सहयोगी देश इन अभ्यासों के जरिये उत्तर कोरिया की बदलती सैन्य क्षमताओं के अनुसार अपनी तैयारी बेहतर करना चाहते हैं।

उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों की आलोचना करता रहा है। वह इन अभ्यासों को उकसावे वाली कार्रवाई बताता है।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
  • उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य सहयोग धीरे-धीरे एक 'परमाणु गठबंधन' में बदल रहा है। 
  • प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका-जापान-दक्षिण कोरिया का सैन्य सहयोग एक परमाणु गठबंधन में बदल रहा है और उत्तर कोरिया खतरे के नए स्तर का जवाब रोकने की क्षमता के नए स्तर से देगा।
  • प्रवक्ता ने आगे कहा कि आने वाले सैन्य अभ्यास पिछले पांच वर्षों में हुए अभ्यासों से अलग हैं। उनका मकसद आधुनिक युद्ध के नए पहलुओं के आधार पर युद्ध करने की क्षमता को बेहतर बनाना है।
  • बयान में आगे कहा गया, अगर खतरा बढ़ता है, तो हम भी अपनी सुरक्षा के लिए अपनी ताकत बढ़ाएंगे। सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा हमेशा से सिद्धांत रहा है।

इस बीच, 12 अगस्त को उत्तर कोरिया ने बुधवार को कथित तौर पर एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की। यह एक सप्ताह से भी कम समय में उत्तर कोरिया की ओर से किया गया दूसरा ऐसा प्रक्षेपण था।

दक्षिण कोरिया की सेना का हवाला देते हुए योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी सागर की दिशा में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। हालांकि, अमेरिका ने इसे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च कहने के बजाय केवल 'मिसाइल लॉन्च' बताया। लॉन्च के कुछ ही समय बाद अमेरिकी प्रशांत कमान ने इस बारे में एक बयान जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed