फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar Detained Leader Aung San Suu Kyi Speaks to Son After Five Years, Raises Health Concerns

म्यांमार: 'दाहिने हाथ में बहुत दर्द', किस बीमारी से जूझ रहीं 81 वर्षीय सू की; फोन पर बात कर बेटे से क्या कहा?

Sat, 24 Oct 2026 01:54 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक। Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 24 Oct 2026 01:54 AM IST
सार

म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू ची ने पांच साल से अधिक समय बाद अपने बेटे किम एरिस से फोन पर बात की। बातचीत में उनकी सेहत, हाथ में दर्द और हिरासत की परिस्थितियों को लेकर चिंता सामने आई।

विज्ञापन
Myanmar Detained Leader Aung San Suu Kyi Speaks to Son After Five Years, Raises Health Concerns
आंग सान सू ची से बेटे की पांच साल बाद बातचीत - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू ची ने पांच साल से अधिक समय बाद अपने बेटे किम एरिस से फोन पर बातचीत की है। लंबे समय से हिरासत में रह रहीं सू ची से गुरुवार को उनके बेटे की करीब 20 मिनट तक बात हुई। इस बातचीत के बाद किम ने बताया कि उनकी मां की आवाज पहले जैसी मजबूत लगी, हालांकि उसमें हल्की खराश थी। वहीं, सू ची की सेहत और उन्हें रखे जाने की परिस्थितियों को लेकर उनकी चिंताएं अब भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन


पांच साल बाद मां से बात कर भावुक हुए किम एरिस
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, म्यांमार की सैन्य सरकार ने गुरुवार को किम एरिस को अपनी मां से फोन पर बात करने की अनुमति दी। किम ने लंदन स्थित म्यांमार के दूतावास से फोन किया, जबकि सू ची म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए 49 वर्षीय किम ने कहा कि उनकी मां की आवाज अब भी पहले जैसी मजबूत सुनाई दे रही थी। हालांकि, उनकी आवाज में थोड़ी खराश थी, जैसे उन्हें सर्दी-जुकाम हो। किम ने बताया कि इतने लंबे अंतराल के बाद बातचीत होने के बावजूद कुछ मायनों में ऐसा लगा, मानो ज्यादा समय बीता ही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने सबसे पहले बेटे की सेहत के बारे में पूछा
बातचीत का एक भावुक पहलू यह रहा कि अपनी परेशानियों के बावजूद आंग सान सू ची ने सबसे पहले बेटे की खैरियत पूछी। किम एरिस के अनुसार, उनकी मां ने बातचीत शुरू करते ही पूछा कि क्या वह अपना ध्यान ठीक से रख रहे हैं। किम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह अपना ख्याल रख रहे हैं। आंग सान सू ची के दो बेटे हैं, जिनके पिता ब्रिटिश शिक्षाविद माइकल एरिस थे। माइकल एरिस का निधन हो चुका है।

सू ची के हाथ में दर्द, सेहत को लेकर बेटे की चिंता बरकरार
किम एरिस ने बातचीत के दौरान अपनी मां की सेहत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सू ची ने अपने दाहिने हाथ में काफी दर्द होने की बात कही। किम के मुताबिक, उन्हें आशंका है कि उनकी मां को टेंडिनाइटिस की समस्या हो सकती है, जिसमें टेंडन में सूजन या जलन के कारण दर्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि हाथ में दर्द के कारण कुछ मौकों पर उनकी मां के लिए उसका इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। सू ची ने अपनी सेहत को सामान्य बताया, लेकिन किम ने कहा कि उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच सैन्य डॉक्टरों द्वारा हर छह महीने में की जाती है। उन्होंने इन जांचों पर भरोसे को लेकर भी संदेह जताया।


2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से हिरासत में हैं सू ची
आंग सान सू ची को फरवरी 2021 में उस समय हिरासत में ले लिया गया था, जब म्यांमार की सेना ने उनकी निर्वाचित सरकार को सत्ता से हटा दिया था। इसके बाद से वह ज्यादातर समय बाहरी दुनिया से संपर्क से दूर रही हैं। उन्हें विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 18 साल की सजा दी गई है और फिलहाल वह नजरबंदी में हैं। हालांकि, उनके समर्थकों और मानवाधिकार संगठनों ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उनकी वैधता पर सवाल उठाए हैं। यह पहली बार नहीं है जब सू ची को लंबे समय तक स्वतंत्रता से वंचित रखा गया है। इससे पहले भी वह 1989 से 2010 के बीच करीब 15 साल तक नजरबंदी में रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed