फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Ceasefire 27 oct Senior Ukrainian negotiator humanitarian truce to last several days reports

56 माह बाद शांति के संकेत: यूक्रेन और रूस के बीच 27 अक्तूबर से सीजफायर, मानवीय आधार पर किन बिंदुओं पर सहमति?

Sat, 24 Oct 2026 01:45 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:45 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है। बातचीत की प्रक्रिया से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कुछ दिनों का संघर्ष विराम 27 अक्तूबर से प्रभावी होगा। खास बात ये है कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के अभियान से पहले यह समझौता हुआ है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Ceasefire 27 oct Senior Ukrainian negotiator humanitarian truce to last several days reports
व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से अधिक समय से जंग हो रही है। युद्ध के उन्माद में लाखों लोगों की जान जा चुकी है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम कराने की एक और पहल को सफलता मिलने के संकेत मिले हैं। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की तरफ से बातचीत और संघर्षविराम को लेकर हो रही वार्ता में शामिल एक सीनियर नेगोशिएटर का कहना है कि रूस के साथ मानवीय आधार पर संघर्षविराम 27 अक्तूबर से शुरू होगा और कई दिनों तक चलेगा। लोकल ह्यूमनिटेरियन सीजफायर का जिक्र करते हुए वरिष्ठ वार्ताकार ने जल्द ही संघर्षविराम की शर्तों को लेकर विस्तार से जानकारी दिए जाने का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 से ही संघर्ष हो रहा है।

विज्ञापन

मानवीय सहायता के लिए यूक्रेन में 27 अक्तूबर से युद्धविराम

रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन में मानवीय सहायता पहुंचने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। रूस के साथ एक स्थानीय युद्धविराम 27 अक्तूबर से शुरू होगा, जो कई दिनों तक चलेगा। यह घोषणा यूक्रेन के प्रमुख वार्ताकार ने शुक्रवार देर रात की।यूक्रेन के लोकपाल और मुख्य वार्ताकार दिमित्रो लुबिनेट्स ने बताया कि यह युद्धविराम खेरसॉन क्षेत्र और अभियान के लिए आवश्यक पड़ोसी क्षेत्रों में लागू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल भविष्य के मानवीय अभियानों के लिए एक आदर्श बन सकती है।

विज्ञापन


मेलानिया ट्रंप का अभियान
यह युद्धविराम अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के नेतृत्व में शुरू होने वाले एक मानवीय अभियान से दो दिन पहले प्रभावी होगा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी, रूसी और अमेरिकी वार्ताकारों ने शुक्रवार को इस समझौते पर सहमति जताई। इसका उद्देश्य दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूस-अधिकृत शहर ओलेशकी में मानवीय सहायता उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed