{"_id":"6a58b94315decaaa520ac794","slug":"new-zealand-on-tsunami-alert-after-5-9-magnitude-earthquake-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in New Zealand: न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake in New Zealand: न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
Thu, 16 Jul 2026 04:28 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 04:28 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में 5.9 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी किया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप (साउथ आइलैंड) के पश्चिमी तट पर गुरुवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था। भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर के आसपास दर्ज किया गया। इसकी गहराई करीब 76.4 किलोमीटर थी।
विज्ञापन
आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग बिना देरी किए सुनामी निकासी क्षेत्र से बाहर निकलें और नजदीकी ऊंचे स्थान या जितना संभव हो सके, अंदरूनी इलाके की ओर चले जाएं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के नागरिक सुरक्षा विभाग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, फियोर्डलैंड के पास रात 9 बजकर 14 मिनट पर आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के तटीय इलाकों में तेज और असामान्य समुद्री लहरें तथा तट पर अचानक पानी बढ़ने जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है
विज्ञापन
विभाग ने कहा कि तेज समुद्री लहरें और अचानक उठने वाली लहरें लोगों को घायल कर सकती हैं और डुबो सकती हैं। तट के पास पानी में मौजूद तैराकों, सर्फिंग करने वालों, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए खतरा हो सकता है। विभाग ने प्रभावित इलाकों में समुद्र के अंदर या उसके पास मौजूद लोगों से पानी से बाहर निकलने, समुद्र तट और किनारे वाले इलाकों से दूर जाने तथा बंदरगाहों, नाव खड़े करने वाली जगहों, नदियों और नदी मुहानों से दूर जाने की अपील की।
नागरिक सुरक्षा विभाग ने सलाह जारी करते हुए कहा, नावों में मौजूद लोग, नाव पर रहने वाले लोग और नाव खड़े करने वाली जगहों पर मौजूद लोगों को अपनी नावों या जहाजों को छोड़कर किनारे पर चले जाना चाहिए। अधिकारियों के निर्देश के बिना वापस नावों पर न जाएं।
सलाह में यह भी कहा गया कि अन्य इलाकों को खाली करने की जरूरत नहीं है, जब तक स्थानीय नागरिक सुरक्षा अधिकारी सीधे ऐसा करने का निर्देश न दें। इस घटना के कारण तट के पास जमीन में पानी भरने की आशंका नहीं है।
ये भी पढ़ें: जेलेंस्की ने सरकार में बड़ा फेरबदल क्यों किया?: नए PM बने सेरही कोरेत्स्की, रक्षा मंत्री को हटाने पर प्रदर्शन
गुजरात के कच्छ जिले में भी आया भूकंप
वहीं, दूसरी ओर गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 और 3.2 दर्ज की गई। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर), गांधीनगर के अनुसार पहला झटका दोपहर 2:20 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.6 थी। इसका केंद्र कच्छ के खावड़ा से 32 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई 22.6 किलोमीटर दर्ज की गई।
इसके करीब तीन मिनट बाद 2:23 बजे दूसरा झटका आया, जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। इसका केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 12.9 किलोमीटर रही। इसी स्थान पर एक और हल्का भूकंपीय कंपन भी दर्ज किया गया।