फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protesters rally in Kyiv as Zelenskyy moves to oust Ukraine's defence minister

जेलेंस्की ने सरकार में बड़ा फेरबदल क्यों किया?: नए PM बने सेरही कोरेत्स्की, रक्षा मंत्री को हटाने पर प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2026 03:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Jul 2026 03:55 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सरकार में बड़ा फेरबदल किया है। मिखाइलो फेडोरोव को रक्षा मंत्री को पद से हटाया गया है। वहीं, सेरही कोरोत्स्की को नए प्रधानमंत्री बनाया गया है। पढ़िए रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
Protesters rally in Kyiv as Zelenskyy moves to oust Ukraine's defence minister
यूक्रेन में विरोध प्रदर्शन - फोटो : एक्स@OTregub

विस्तार

यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को जनता ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उस समय हुआ, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मिखाइलो फेडोरोव को रक्षा मंत्री के पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान संसदीय बैठक भी हुई, जिसमें बड़े सरकारी फेरबदल के तहत नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


सरकार में यह बड़ा फेरबदल राष्ट्रपति जेलेंस्की की सियासी ताकत की परीक्षा बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस की ओर से बड़े पैमाने पर हमलों के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई को अब करीब साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव केवल छह महीने के कार्यकाल के बाद सरकार से बाहर हो सकते हैं। हाल के महीनों में रूसी सेना के मुकाबले यूक्रेन के सैन्य प्रदर्शन में जो अहम सुधार हुआ है, उसका कुछ श्रेय फेडोरोव की तकनीकी समझ को दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडोरोव की सबसे बड़ी उपलब्धियां क्या रहीं?
पिछले साल जनवरी में रक्षा मंत्री बनने से पहले फेडोरोव (35 वर्षीय) यूक्रेन की डिजिटल बदलाव की नीतियों के प्रमुख थे। उन्हें आधुनिक सोच वाला नेता माना जाता था। उन्होंने ड्रोन तकनीक को तेजी से विकसित करने और सेना में लागू करने का काम आगे बढ़ाया। साथ ही सरकार की कई सफल डिजिटल सेवाएं भी शुरू कराईं, जिससे उन्हें लोगों के बीच लोकप्रियता मिली।

रक्षा मंत्री बनने के बाद उन्होंने सेना में बड़े सुधारों का वादा किया था। उनका कहना था कि करीब दो लाख सैनिकों के सेवा छोड़कर जाने से सेना को समस्या का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, करीब 20 लाख लोगों ने सैन्य भर्ती से बचने की कोशिश की।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फेडोरोव को हटाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की। लेकिन कई दिनों से यूक्रेनी मीडिया में उनके पद छोड़ने की खबरें चल रही हैं। इसके बाद बुधवार देर रात फेडोरोव ने सोशल मीडिया पर अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। 

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव: होर्मुज क्या भारतीय नाविकों के लिए बन चुका है खतरा, DGMA की नई एडवाइजरी में आखिर क्या?

नए प्रधानमंत्री के लिए किसे चुना गया?
संसद के अध्यक्ष रुसलान स्तेफानचुक ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर बताया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सरकारी ऊर्जा कंपनी नाफ्तोगाज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेरही कोरेत्स्की को नए प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि आने वाली एक और कठिन सर्दी के लिए यूक्रेन को तैयार करने की सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता को देखते हुए कोरेत्स्की सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में उनके अनुभव का भी जिक्र किया। 


संसद ने क्या फैसला लिया?
यूक्रेन की संसद ने आज सेरही कोरेत्स्की की देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी। यह फैसला राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से शुरू किए गए बड़े सरकारी फेरबदल का हिस्सा है।

कोरेत्स्की को कितने वोट मिले?
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कोरेत्स्की के नाम का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में उनके काम का अच्छा अनुभव है और युद्ध के दौरान आने वाली एक और कठिन सर्दी के लिए यूक्रेन को तैयार करने के लिए वह सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। संसद में उनके पक्ष में 289 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed