फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Notre Dame Cathedral: billionaire French donors have not yet paid a penny

नॉट्र डाम कैथेड्रल: अमीरों ने वादा करने के बाद भी नहीं दिया एक भी रुपया, आम नागरिकों ने की मदद

Sun, 16 Jun 2019 11:06 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 16 Jun 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Notre Dame Cathedral: billionaire French donors have not yet paid a penny
नॉट्र डाम कैथेड्रल - फोटो : PTI

फ्रांस के एतिहासिक नॉट्र डाम कैथेड्रल चर्च में आग लगने के बाद कई अमीर लोगों ने सार्वजनिक तौर पर पुनर्निमाण के लिए पैसे देने की बात कही थी। लेकिन उनमें से किसी ने भी अभी तक एक भी रुपया नहीं दिया है। ये बात चर्च और बिजनेस अधिकारियों ने कही है। 


loader

वहीं अमेरिका और फ्रांस के आम नागरिकों ने नॉट्र डाम की चेरिटेबल फांउडेशन की सहायता से मदद की है। इस महीने ये करीब 40 लाख डॉलर चर्च को सौंपेंगे। चर्च के एक अधिकारी का कहना है कि बड़े दानदाताओं ने एक सेंट भी नहीं दिया है। 

फ्रांस के अमीर और ताकतवर परिवारों और कंपनियों ने करीब एक अरब डॉलर दान करने की बात की थी। केरिंग कंपनी चलाने वाले पिनॉल्ट परिवार ने 11.3 करोड़ डॉलर देने का वादा किया था। केरिंग ग्रुप के सीईओ फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने नॉट्र-डाम के पूरी तरह से पुनर्निर्माण के प्रयास के लिए पैसा पिनॉल्ट परिवार की निवेश फर्म द्वारा भुगतान करने की बात कही थी।

बता दें पिनॉल्ट गुच्ची और यवेस सेंट लॉरेंट फैशन हाउस के मालिक भी हैं। एलवीएमएच और उसके सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 22.6 करोड़ डॉलर देने का वादा किया था। पैसे देने का वादा लॉरियाल कंपनी चलाने वाले बेटेनकोर्ट मेयेर्स परिवार ने भी किया था।

अभी तक इनमें से एक भी परिवार ने पैसे नहीं दिए हैं। अब हफ्तों से चर्च का काम हो रहा है, चौबीसों घंटे काम कर रहे मजदूरों के लिए किसी प्रकार की कानूनी वित्तीय व्यवस्था भी नहीं की गई है। ये पुनर्निमाण कार्य केवल चेरिटी फाउंडेशन के सहारे चल रहा है। नॉट्र-डेम डे पेरिस प्रेजिडेंट के मित्र मिशेल पिकॉड का कहना है कि 90 फीसदी दान अमेरिकी दानदाताओं से मिला है।

इस आग को काबू में करने के लिए करीब 400 दमकलकर्मी लगाए गए थे। आग को करीब नौ घंटे बाद काबू में किया गया। 15 अप्रैल को लगी आग पूरी तरह 17 अप्रैल तक बुझी थी। पेरिस फायर ब्रिगेड के चीफ जीन क्लाउडी गैलेट ने कहा था, "हम ये मान सकते हैं कि नॉट्र डाम कैथेड्रल का मुख्य ढांचा सुरक्षित और संरक्षित है। साथ ही दो अन्य टावर भी सुरक्षित हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed