सब्सक्राइब करें

चीनी राष्ट्रपति का हमशक्ल होने के कारण ओपेरा गायक का अकाउंट सोशल मीडिया पर हो रहा है सेंसर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 02 Jul 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Opera singer's account is getting censored on social media due to his resemblance with chinese president
लियू कीकिंग - फोटो : social media
बर्लिन में रहने वाले एक जाने-माने ओपेरा गायक, जिनकी शक्ल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलती है, उन्हें बार-बार सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, चीनी टिकटॉक की तरह ही डुआइन नाम के एक एप पर 63 वर्षीय लियू केकिंग का अकाउंट चीनी अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर 'नेता के रूप' का उल्लंघन करने के लिए बंद कर दिया गया था।
Trending Videos
Opera singer's account is getting censored on social media due to his resemblance with chinese president
लियू केकिंग - फोटो : social media

लियू केकिंग ने 10 मई को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दावा किया गया कि प्रोफाइल पिक्चर उल्लंघन के कारण उनके सोशल मीडिया हैंडल को सेंसर किया जा रहा है। लियू केकिंग 2019 के बाद से अपने डॉयिन अकाउंट के 41,000 फॉलोअर साथ गायन ट्यूटोरियल साझा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Opera singer's account is getting censored on social media due to his resemblance with chinese president
लियू केकिंग - फोटो : social media

कथित तौर पर, उन्होंने लिखा, प्रिय दोस्तों, मेरे प्रोफ़ाइल चित्र के उल्लंघन के कारण मेरे डुआइन खाते को रिपोर्ट और प्रतिबंधित कर दिया गया है। मैंने अपनी पहचान सामग्री फिर से दी है, और मैं इस वक्त उनके अप्रूवल की प्रतीक्षा कर रहा हूं। यह तीसरी बार है कि मेरे खाते पर छवि उल्लंघन के कारण प्रतिबंध लगाया गया है।

Opera singer's account is getting censored on social media due to his resemblance with chinese president
लियू केकिंग - फोटो : social media

न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में, लियू केकिंग ने कहा कि उन्होंने एक और डुआइन अकाउंट खोला था लेकिन प्रोफाइल तस्वीर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के कारण अधिकारियोंं ने अचानक से उसे हटा दिया। हालांकि, लियू केकिंग अभी भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं, लेकिन उनके वीडियो पर आने वाल कई टिप्पणियां ब्लॉक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed