सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   pakistan afghanistan clashes un says 55 percent civilian casualties women and children

PAK-अफगानिस्तान जंग की कीमत आम लोग चुका रहे?: मारे गए अफगान नागरिकों में 55% महिलाएं-बच्चे, UN की रिपोर्ट

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 06 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हिंसक झड़पों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अफगानिस्तान में कुछ ही दिनों में 185 आम लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जिनमें 55 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट-

pakistan afghanistan clashes un says 55 percent civilian casualties women and children
पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कुछ दिनों से हिंसक झड़पें जारी हैं। अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने खुली जंग का एलान किया है। इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अफगानिस्तान में नकुसान को लेकर बयान जारी किया है। 
Trending Videos


बयान में यूएन ने कहा, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन दोनों देशों के बीच झड़पों की वजह से अफगानिस्तान में आम लोगों के मारे जाने की घटनाओं की पुष्टि कर रहा है और उन्हें दर्ज कर रहा है। यूएन ने कहा, 26 फरवरी की देर शाम से पांच मांर्च तक संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने अफगानिस्तान में कुल 185 आम लोगों के मारे जाने की घटनाओं की पुष्टि की और उन्हें दर्ज किया। इनमें से 56 लोग अप्रत्यक्ष गोलीबारी और हवाई हमलों की वजह से मारे गए, जबकि 129 लोग घायल हुए। इस दौरान दर्ज आंकड़ों में आम लोगों में से ज्यादातर (55 फीसदी) महिलाएं-बच्चे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 फरवरी को पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हवाई हमलों में 14 आम लोग (जिनमें चार महिलाएं, दो लड़कियां, पांच लड़के और तीन आदमी शामिल थे) मारे गए और छह अन्य (दो महिलाएं, एक लड़की, दो लड़के और एक आदमी) घायल हो गए। 

हाल ही में सीमा पार झड़पों में मारे गए आम लोगों की संख्या, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 10 से 17 अक्तूबर 2025 के बीच अफगानिस्तान और  पाकिस्तान के बीच हुई झड़पों में मारे गए लोगों से भी ज्यादा है। उस समय इन झड़पों में 47 आम लोगों की मौत हुई थी, जबकि 456 लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें: इस्राइल का दावा- 50 लड़ाकू विमानों ने तबाह किया खामेनेई का भूमिगत बंकर, वीडियो जारी किया

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि 2025 के आखिरी तीन महीनों में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने अफगानिस्तान में कम से कम 70 आम लोगों की मौत और 478 लोगों के घायल होने की जानकारी दर्ज की। 

इसके अलावा, एक जनवरी से 22 जनवरी 2026 के बीच नंगरहार प्रांत में हवाई हमलों और सीमा पार गोलीबारी में 13 आम लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए। संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने सभी पक्षों से आम लोगों की मौत को रोकने के लिए प्रोटोकॉल लागू करने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनू के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की अपील की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed