US: ईरान पर हमलों के बीच अमेरिका ने इस देश में की सैन्य कार्रवाई, नार्को-आतंकवाद के खात्मे का ऑपरेशन सफल
अमेरिका और इक्वाडोर की संयुक्त सेना ने इक्वाडोर में नार्को-आतंकवादियों के खिलाफ सटीक सैन्य अभियान चलाया। दोनों देशों ने आतंक और ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने का प्रयास किया।
विस्तार
इक्वाडोर में अमेरिकी और इक्वाडोरियन सेनाओं ने मिलकर नार्को-आतंकवादियों के खिलाफ सटीक और निर्णायक सैन्य अभियान चलाया। यह जानकारी अमेरिकी साउथर्न कमांड ने साझा की। साउथर्न कमांड के कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देशन में यह अभियान इक्वाडोरियन सुरक्षा बलों के सहयोग से संपन्न हुआ। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
जनरल डोनोवन ने कहा "हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर नार्को-आतंकवाद के खिलाफ आगे बढ़ रहे हैं। मैं संयुक्त सेनाओं और इक्वाडोरियन सशस्त्र बलों को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई देता हूं। यह सहयोग और निर्णायक कार्रवाई पश्चिमी गोलार्ध के लिए रणनीतिक सफलता है, जो नार्को-आतंकवाद को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
At the order of @SecWar, #SOUTHCOM Commander Gen. Francis L. Donovan directed the joint force to support Ecuadorian forces conducing lethal kinetic operations against Designated Terrorist Organizations within Ecuador March 6.
“We are advancing alongside our partners in the fight… https://t.co/egyAlEZYOB — U.S. Southern Command (@Southcom) March 6, 2026
राष्ट्रपति और सुरक्षा बलों की सराहना
साउथर्न कमांड के वरिष्ठ प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ और देश की सुरक्षा बलों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ने नार्को-आतंकवादी आपूर्ति केंद्रों को बाधित किया और उनके लॉजिस्टिक नेटवर्क को कमजोर किया। पार्नेल ने आगे कहा इक्वाडोर के अनुरोध पर यह अभियान चलाया गया ताकि हमारे साझा उद्देश्य (नार्को-आतंकवादी नेटवर्क को समाप्त करना) को आगे बढ़ाया जा सके। यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि नार्को-आतंकवादी हमारे क्षेत्र में पनाह नहीं पाएंगे। अमेरिका उन देशों का समर्थन करता रहेगा, जो नार्को-आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं। साथ मिलकर हम तस्करी और भ्रष्टाचार नेटवर्क को ध्वस्त करेंगे, संगठनों को जवाबदेह ठहराएंगे और ताकत के जरिए शांति बहाल करेंगे। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इक्वाडोर के सहयोगियों को धन्यवाद दिया और कहा कि अमेरिकी साउथर्न कमांड से और अपडेट आने की उम्मीद है।
हताहतों की स्थिति
फॉक्स समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल ऑपरेशन में किसी के हताहत होने की जानकारी स्पष्ट नहीं है। यह स्ट्राइक पिछले सप्ताह अमेरिकी और इक्वाडोरियन सेनाओं द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों का हिस्सा है, जिसमें संदेहित नार्को-आतंकवादियों को निशाना बनाया गया।
कमेंट
कमेंट X