फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan century old hindu temple demolished madrasa land minority protest official clarification

पाक में मदरसा की जमीन के लिए ढहाया सदी पुराना मंदिर: अल्पसंख्यकों ने किया विरोध; अधिकारियों ने क्या सफाई दी?

Tue, 01 Sep 2026 07:17 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, लाहौर।
एजेंसी, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Sep 2026 07:17 AM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब में 100-125 साल पुराने हिंदू मंदिर को गिराए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। अल्पसंख्यक संगठनों ने आरोप लगाया कि मंदिर की जमीन मदरसे में मिलाने के लिए यह कदम उठाया गया। सरकार ने क्या सफाई दी। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Pakistan century old hindu temple demolished madrasa land minority protest official clarification
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर गिराया गया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में एक सदी से भी अधिक पुराने हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया। स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यक संगठनों ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार से यह कदम मंदिर की जमीन को मदरसे में मिलाने के लिए उठाया है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी राणा इफ्तिखार ने मंदिर के मूसलाधार बारिश से ढहने का दावा किया।
विज्ञापन


लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर लगभग 1,000 वर्ग मीटर जमीन पर बना यह 100-125 साल पुराना मंदिर सिराज गांव में था। दावा किया गया है कि 21 अगस्त को मंदिर गिराने वाले लोग प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) से जुड़े थे। पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी (पीएमएमपी) ने पंजाब सरकार से मंदिर गिराने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मंदिर का पुनर्निर्माण करने की अपील की है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू त्योहारों की छुट्टियां रद्द: भड़के अल्पसंख्यक, जन्माष्टमी पर नहीं रहेगी पहले जैसी रौनक?
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद पास होने से हिंदू मंदिर आने में खाते हैं खौफ
नारोवाल जिला शांति समिति और पाक धर्म स्थान हिंदू समिति के सदस्य नेता रतन लाल ने मंदिर ढहाए जाने की निंदा करते हुए मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास अब भी मदरसे संचालित होने से हिंदू समुदाय के लोग यहां आने से भी डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed