फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan congratulates Friend Xi Jinping on securing third term in historic election

China-Pakistan: शहबाज शरीफ ने शी जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई, जानें क्या कहा?

Sun, 23 Oct 2022 09:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 23 Oct 2022 09:12 PM IST
सार

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर एक बार फिर से चीन का राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पूरे पाकिस्तान राष्ट्र की ओर से, मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सीपीसी महासचिव के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई देता हूं।

विज्ञापन
Pakistan congratulates Friend Xi Jinping on securing third term in historic election
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Facebook : @ShehbazSharif

विस्तार

पाकिस्तान का चीन प्रेम एक बार फिर रविवार को ऊभर कर सामने आया है। दरअसल, शी जिनपिंग को एक बार फिर से चीन के राष्ट्रपति के रूप में चुन लिया गया है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के 20वें अधिवेशन के समापन के ठीक बाद इसका एलान हुआ। जिनपिंग को पार्टी का महासचिव भी चुना गया है। चीन में इस पद के लिए चुने जाने वाला नेता ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का कमांडर भी रहता है। वहीं, उनके द्वारा तीसरा कार्यकाल हासिल किए जाने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने दी बधाई
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर एक बार फिर से चीन का राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , "पूरे पाकिस्तान राष्ट्र की ओर से, मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सीपीसी महासचिव के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई देता हूं। यह उनके कुशल नेतृत्व और लोगों की सेवा करने के लिए अटूट समर्पण के लिए एक शानदार उपलब्धि है।' गौरतलब है कि पाकिस्तान के पीएम उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने सबसे पहले शी जिनपिंग को बधाई दी।    
विज्ञापन


दुनिया को चीन की जरूरत: जिनपिंग
मीडिया से बात करते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया को चीन की जरूरत है। शी ने कहा कि चीन दुनिया के बिना विकसित नहीं हो सकता और दुनिया भी चीन के बिना आगे नहीं बढ़ सकती है। इसलिए हमें अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। दुनिया में हमारे योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने दो चमत्कार किए: जिनपिंग
सुधार और खुलेपन की दिशा में 40 से अधिक वर्षों के अथक प्रयासों के बाद, हमने दो चमत्कार किए हैं - तेजी से आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता।  उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमने हमारे लोगों के विश्वास को जीतने के लिए अपने कर्तव्यों के प्रदर्शन में लगन से काम करने का वादा किया।

चीन-पाकिस्तान साथ मिलकर करने वाले हैं परियोजनाओं पर काम
 चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के अलावा दोनों देश तीन नई परियोजनाओं को संयुक्त रूप से शुरू करने की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं, इसको लेकर दोनों के बीच सहमति भी बन चुकी है। बीजिंग में चाइना इकोनॉमिक नेट (CEN) में बोलते हुए चीन में पाकिस्तान के राजदूत मोइनुल हक ने इसकी घोषणा की थी। ये तीनों नई परियोजनाएं कृषि, स्वास्थ्य और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों से जुड़ी होंगी। 


अगले महीने बीजिंग की यात्रा करेंगे शहबाज
पाकिस्तानी सूत्रों का कहना है कि इन परियोजनाओं की औपचारिक शुरुआत अगले महीने में हो सकती है। दरअसल, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ अगले महीने चीन की यात्रा करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed