सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government's big step, Rs 1 billion 'master plan' for temples and gurudwaras News In Hindi

Pakistan: पाकिस्तान सरकार का बड़ा कदम, मंदिरों और गुरुद्वारों के लिए 1 बिलियन रुपये का 'मास्टर प्लान'

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 23 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान सरकार ने देश में मंदिरों और गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए एक बड़े 'मास्टर प्लान' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 1 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की लागत से इन धार्मिक स्थलों को सजाया और संवारा जाएगा।

Pakistan government's big step, Rs 1 billion 'master plan' for temples and gurudwaras News In Hindi
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान सरकार हिंदू और पंजाबियों वोट बैंक के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत पाकिस्तान सरकार ने देश में मंदिरों और गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए एक बड़े 'मास्टर प्लान' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 1 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की लागत से इन धार्मिक स्थलों को सजाया और संवारा जाएगा। यह निर्णय शनिवार को इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता सैयद अताउर रहमान ने की।

Trending Videos

अताउर रहमान ने दी जानकारी
रहमान ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत मंदिरों और गुरुद्वारों की सुंदरता बढ़ाई जाएगी और विकास कार्य किए जाएंगे। इस पर 1 बिलियन पाकिस्तानी रुपये खर्च किए जाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदायों के पूजा स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और बड़ी मात्रा में धन खर्च किया जाएगा। साथ ही रहमान ने यह भी जानकारी दी कि ईटीपीबी को इस वर्ष 1 बिलियन रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। बैठक में देशभर के हिंदू और सिख समुदाय के सदस्य, सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आय बढ़ाने के लिए योजना में बदलाव
ईटीपीबी के सचिव फरीद इकबाल ने बैठक में बताया कि विभाग की आय बढ़ाने के लिए योजना में कुछ बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपयोग में नहीं लाई गईं जमीनों को अब विकास कार्यों के लिए सौंपने से विभाग का राजस्व कई गुना बढ़ सकता है। बैठक में मंदिरों और गुरुद्वारों के विकास और जीर्णोद्धार कार्यों के लिए परियोजना निदेशक नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा, करतारपुर कॉरिडोर में परिचालन कार्यों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की योजना पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed