{"_id":"61e2ce70a77e1562fc22785d","slug":"partygate-pressure-builds-in-uk-pm-boris-johnson-as-opposition-targets-him-on-lockdown-party-issue-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर लगातार बढ़ रहा दबाव, विपक्ष ने देश चलाने में अयोग्य करार दिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर लगातार बढ़ रहा दबाव, विपक्ष ने देश चलाने में अयोग्य करार दिया
Sat, 15 Jan 2022 07:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:09 PM IST
सार
लॉकडाउन के दौरान पार्टी आयोजित करने के मामले में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान पार्टी करने को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री संसद में माफी मांग चुके हैं। लेकिन, उनके ऊपर आरोप और विपक्ष का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में इन कथित पार्टियों की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसके बाद विपक्ष ने जॉनसन को फिर से घेरा है। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ने अपने भाषण में जॉनसन को देश का नेतृत्व करने में नाकाबिल करार दिया है।
विज्ञापन
वहीं, एक ताजा सर्वे में सामने आया है कि हर 10 ब्रिटिश मतदाताओं में से सात सोचते हैं कि जॉनसन अपने आधिकारिक प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में लॉकडाउन के दौरान पार्टी में शामिल होने को लेकर ईमानदार नहीं रहे हैं। सर्वे में सामने आया है कि 70 फीसदी मतदाता जिन्होंने 2019 के चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के लिए मतदान किया था, वह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पार्टी को लेकर संसद में मांगी गई माफी पर भरोसा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
इस संकट के बीच विपक्षी लेबर पार्टी के साथ-साथ कंजर्वेटिव पार्टी के भी कुछ सदस्यों ने जॉनसन के इस्तीफे की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार जॉनसन के प्रधान निजी सचिव मार्टिन रेनॉल्ड्स की ओर से कथित तौर पर कई लोगों को लॉकडाउन के दौरान आयोजित हुई इस पार्टी में शामिल होने के लिए निमंत्रण मेल भेजा गया था। उस समय देश में कोविड को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
विज्ञापन
जॉनसन ने बीते दिनों इस मामले में खेद जताते हुए पहली बार स्वीकार किया था कि वह पार्टी में शामिल हुए थे। इसे लेकर जॉनसन ने कहा था कि मुझे लगा था कि यह आयोजन मेरे कामकाज से संबंधित आयोजनों के दायरे में आता है। जॉनसन की इस टिप्पणी पर विपक्ष ने आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री को अपने कामकाज के दायरे और महामारी की ऐसी स्थिति के दौरान कैसा व्यवहार किया जाए, यही पता नहीं है।