फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Speaks to Nepal PM Balen Shah Over Flood Deaths, Assures All Possible Humanitarian Aid

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही: अबतक 95 लोगों की मौत; पांच जिलों में मिले शव, कितने लोग अब भी लापता?

Wed, 26 Aug 2026 07:12 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 26 Aug 2026 07:12 PM IST
सार

नेपाल में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ से भारी तबाही हुई। तिमुरे और स्याब्रुबेसी में घर, वाहन और पुल बह गए। कई लापता हैं। इनमें सैकड़ो भारतीय भी शामिल हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात की। उन्होंने नेपाल को हर संभव मानवीय एवं राहत सहायता देने का भरोसा दिया। बाढ़ से जुड़े हर एक छोटे-बड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
PM Modi Speaks to Nepal PM Balen Shah Over Flood Deaths, Assures All Possible Humanitarian Aid
नेपाल बाढ़। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नेपाल में भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रॉयटर्स के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 95 हो गई। ये शव कई जिलों में बरामद किए गए हैं। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में अब भी तलाशी और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। राहत और बचाव कार्य के बीच मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


नेपाल दूतावास ने बताया कि बाढ़ से घरों, सड़कों, पुलों, जलविद्युत परियोजनाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां, आपदा प्रबंधन विभाग स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा आपात चिकित्सा सहायता देने का काम जारी है।
विज्ञापन


नेपाल सरकार ने और क्या जानकारी दी?
अधिकारियों ने नदियों के जलस्तर और निचले इलाकों में आगे बाढ़ के खतरे पर भी नजर बढ़ा दी है। दूतावास के अनुसार, मृतकों, लापता लोगों और नुकसान की सही संख्या अभी सत्यापित की जा रही है। आपदा के कारणों का भी आकलन किया जा रहा है। नेपाल सरकार ने मित्र देशों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से मिली संवेदनाओं और मदद की पेशकश के लिए आभार जताया है। विदेशी सहायता की जरूरत और उसके इस्तेमाल का फैसला काठमांडो में नेपाल सरकार के स्तर पर किया जाएगा। भारत में नेपाल का दूतावास नेपाल सरकार और भारत सरकार के बीच जरूरी समन्वय के लिए संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से क्या बात की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने बाढ़ के कारण हुई मौतों पर शोक जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल को हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भरोसा दिया। नेपाल में बाढ़ के कारण कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। भारत ने संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ खड़े रहने और जरूरत के मुताबिक राहत एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह मदद की पेशकश भारत और नेपाल के बीच करीबी संबंधों को भी दर्शाती है।

भारत भेज रहा राहत सामग्री, एनडीआरएफ की टीम भी जाएगी

अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना के विमानों से दवाइयों और राशन समेत जरूरी राहत सामग्री नेपाल भेजी जा रही है। यह सहायता सरकार की मानवीय सहायता और आपदा राहत पहल के तहत दी जा रही है। भारत नेपाल में राहत और बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचावकर्मियों को भी भेजने की तैयारी कर रहा है। बाढ़ से नेपाल के उत्तरी जिलों में भारी तबाही हुई है। अब तक चार लोगों की मौत की खबर है और करीब 400 लोग लापता हैं। इनमें 105 भारतीय और 37 भारतवंशी शामिल हैं। बाढ़ से कई बस्तियों और करीब एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।

काठमांडो में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद और जानकारी के लिए दो इमरजेंसी नंबर जारी किए।  
  • +977 985 131 6807
  • +977 970 910 7500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed