सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Trump issues new executive order, government to provide matching funds low-income earners

US: राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया नया कार्यकारी आदेश, कम आय वालों को सरकार देगी 1,000 डॉलर तक का मैचिंग फंड

आईएएनएस, वाशिंगटन Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया कार्यकारी आदेश जारी किए हैं। अब कम आय वालों को सरकार 1,000 डॉलर तक का मैचिंग फंड देगी। आईए जानते हैं कि ट्रंप ने इस आदेश पर हस्ताक्षर करते वक्त क्या कहा था। 

President Trump issues new executive order, government to provide matching funds low-income earners
राष्ट्र्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाखों अमेरिकियों को खासकर कम आय वाले और नियोक्ता-प्रायोजित योजनाओं से वंचित कामगारों के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स खातों तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसे ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यह पहल आम नागरिकों को संघीय कर्मचारियों जैसी उच्च गुणवत्ता वाली रिटायरमेंट सेविंग्स योजनाओं का लाभ देगी।

Trending Videos


1,000 डॉलर तक का मैचिंग फंड
उन्होंने कहा, 'आज दोपहर मैं लाखों अमेरिकियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले रिटायरमेंट सेविंग्स खातों तक पहुंच बढ़ाने वाले एक ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए बेहद उत्साहित हूं।' ट्रंप के अनुसार कम आय वाले अमेरिकियों को उनके खातों में सरकार की ओर से प्रति वर्ष 1,000 डॉलर तक का मैचिंग फंड मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  ब्रिटेन में आतंकी हमले का खतरा बढ़ा: जांच एजेंसी ने यहूदी समुदाय को किया अलर्ट, गृह मंत्री ने जताई चिंता

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पारंपरिक रोजगार संरचनाओं से बाहर काम करने वाले लोगों के लिए बेहद अहम साबित होगा। उन्होंने कहा, 'जिन लाखों अमेरिकियों के पास नियोक्ता-प्रायोजित योजनाएं नहीं हैं। उनके लिए यह क्रांतिकारी होगा क्योंकि अब वे भी इसके दायरे में होंगे।' ट्रंप ने इसके दीर्घकालिक लाभ का उदाहरण देते हुए कहा, 'अगर 25 साल का कोई व्यक्ति हर महीने सिर्फ 165 डॉलर निवेश करता है, तो 65 साल की उम्र तक उसके खाते में अनुमानित 4,65,000 डॉलर हो सकते हैं।


मध्यम आय वर्ग तक बढ़ाने पर विचार
राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने कहा कि यह नीति रिटायरमेंट सेविंग्स तक पहुंच में मौजूद संरचनात्मक खामियों को दूर करने के लिए तैयार की गई है। उन्होंने कहा, 'आपने कम आय वाले, 35,000 डॉलर से कम आय वाले लोगों को यह मैचिंग सुविधा दी है।' हैसेट ने बताया कि प्रशासन इस योजना के विस्तार पर भी काम कर रहा है। 'हम कांग्रेस के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को काफी विस्तार देने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि इसे मध्यम आय वर्ग तक बढ़ाने पर विचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें- New York: जेपी मॉर्गन की वरिष्ठ अधिकारी पर यौन शोषण और नस्लीय उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कोर्ट में मामला दर्ज

ट्रंप ने माना कि योजना को और आगे बढ़ाने के लिए विधायी मंजूरी जरूरी होगी। उन्होंने कहा, 'अगले स्तर तक ले जाने के लिए हमें कांग्रेस की मंजूरी चाहिए। यह द्विदलीय समर्थन से होना चाहिए। इस कार्यक्रम के तहत चैरिटेबल संगठनों को भी इंडिविजुअल रिटायरमेंट अकाउंट यानी व्यक्तिगत रिटायरमेंट खातों (आईआरए) में योगदान देने की अनुमति होगी, जिससे भागीदारी का दायरा और बढ़ेगा। हैसेट ने कहा, 'ट्रंप आईआरए के तहत चैरिटी भी दूसरों के खातों में योगदान कर सकती हैं।'

रोजगार और निवेश में बढ़ोतरी का हवाला दिया
ट्रंप ने इस पहल को व्यापक आर्थिक प्रदर्शन से भी जोड़ा और रोजगार व निवेश में वृद्धि का हवाला दिया। उन्होंने कहा, 'इस समय हमारे देश के इतिहास में सबसे ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।'अमेरिका की रिटायरमेंट प्रणाली लंबे समय से नियोक्ता-आधारित योजनाओं पर निर्भर रही है, जिससे गिग वर्कर्स और असंगठित श्रमिकों का एक बड़ा वर्ग इससे बाहर रह जाता है। हाल के वर्षों में इस खाई को पाटने के प्रयासों को दोनों दलों का समर्थन मिलता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed