फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Priti Patel, 5 others make pitch to succeed Rishi Sunak as UK Opposition leader

UK: संसद सदन में नेता प्रतिपक्ष और कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, सुनक को चुनौती देंगे ये चेहरे

Mon, 02 Sep 2024 09:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Sep 2024 09:18 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन की संसद के निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष और कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी दौड़ तेज हो गई है। इस दौड़ में भारतवंशी और पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल भी शामिल हैं। फिलहाल हाउस ऑफ कॉमन्स में पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
Priti Patel, 5 others make pitch to succeed Rishi Sunak as UK Opposition leader
प्रीति पटेल, ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय मूल की ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल उन छह उम्मीदवारों में शामिल हैं, जो कंजर्वेटिक पार्टी के अध्यक्ष और संसद में विपक्ष के नेता के पद के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं। इस दौड़ में पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रीति पटेल (52 वर्षीय) का मुकाबला कंजर्वेटिक पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके पांच अन्य नेताओं केमी बेडेनोच, जेम्स क्लेवरली, टॉम ट्यूजेंडहाट, रॉबर्ट केनरिक और मेल स्ट्राइड से होगा। बुधवार को पहले दौर का मतदान होगा। इसमें सबसे कम मत पाने वाला उम्मीदवार को चुनावी दौड़ से बाहर हो जाएगा। 
विज्ञापन

 
यह चुनावी मुकाबला तब शुरू हुआ, जब इस साल चार जुलाई को आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को लेबर पार्टी से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से ऋषि सुनक विपक्ष के नेता के रूप में काम कर रहे हैं। वह इस पद पर तब तक रहेंगे, जब तक नया नेता नहीं चुन लिया जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने अपने संबोधन में कहा, अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। मैं सकारात्मक सोच रखने वाली हूं और मेरे पास स्पष्ट लक्ष्य हैं। मैं अपनी पार्टी को फिर से मजबूत करूंगी ताकि हम अपने देश को सही नेतृत्व दे सकें। यह बात उन्होंने पहले दौर के मतदान से पहली कही। उनके चुनावी अभियान  का नारा'जीत के लिए एकजुट हो' है।



पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल में काम करने के अनुभव का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा, "जब मैं गृह मंत्री थी, तब हमने पुलिस अधिकारियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाई और उन्हें अपराध से लड़ने के लिए अधिक शक्तियां दीं। हमने अपराध के पीड़ितों को अधिक अधिकार दिए और घरेलू हिंसा के पीड़ितों के लिए सेवाएं और समर्थन बेहतर बनाया। हमने निशुल्क आवाजाही को समाप्त किया और आव्रजन और शरण प्रणाली में सुधार किए। हमने ये सबकुछ किया। और भी बहुत कुछ किया। आप मेरे अंदर एक ऐसा नेता पाएंगे जो ब्रिटेन के लोगों के लिए लड़ने के लिए तैयार है।"  

'द संडे टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में विथम की सांसद पटेल ने खुलासा किया कि उन्हें इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। उनका परिवार तानाशाह ईदी अमीन के शासन में उत्पीड़न से बचने के लिए 1960 के दशक में युगांडा से इंग्लैंड आया था।  

पटेल ने अखबार से कहा कि एक बच्चे को जब लोग लेबल करना शुरू कर देते हैं, तो वह उसके साथ पूरी जिंदगी रहता है। उन्होंने कहा, "मैं और भी मेहनत कर रही हूं ताकि मैं यह बता सकूं कि मैं पूरी तरह से सक्षम हूं।" उन्होंने इंग्लैंड के समुद्र तट पर परिवार की छुट्टियों के दिनों को याद करते हुए कहा, मेरी मां हमेशा हमारे लिए ढेर सारा खाना पैक करती थीं। एक अच्छे पिकनिक की तैयारी करती थीं। वह शाकाहारी हैं, इसलिए भारतीय चावल और चपातियां बनाती थीं। यह सब बहुत अद्भुत था।  


लेबर पार्टी के नेता ने मुस्लिमों सांसदों के साथ मिलकर बनाया नया समूह
लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरमी कोर्बिन ने सोमवार को एलान किया कि उन्होंने चार नए ब्रिटिश मुस्लिम सांसदों के साथ मिलकर एक नया बनाया है। इसे 'स्वतंत्र गठबंधन' नाम दिया गया है। इस समूह में भारतीय मूल के शौकत अदम व इकबाल मोहम्मद और पाकिस्तानी मूल के अयूब खान व अदनान हुसैन शामिल हैं। ये सांसद इस्राइल के खिलाफ अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब इन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स में आधिकारिक रूप से यह समूह बनाया है। 
 
इस समूह ने एक बयान में उम्मीद जताई कि इससे उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स की बहसों और समितियों में अधिक भागीदारी मिल सकेगी। बयान में कहा गया है कि हमने संसद में अपनी जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए वोट हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed