फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quad leaders express grief over the tragic death of Shinzo Abe

Shinzo Abe Death : शिंजो आबे की दुखद मौत पर क्वाड नेताओं ने जारी किया बयान, कहा- वह परिवर्तनकारी नेता थे

Sat, 09 Jul 2022 06:39 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 06:39 AM IST
सार

शिंजो आबे ने क्वाड साझेदारी की स्थापना में एक रचनात्मक भूमिका निभाई और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया।

विज्ञापन
Quad leaders express grief over the tragic death of Shinzo Abe
शिंजो आबे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से पूरी दुनिया में शोक की लहर है। दुनियाभर के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि क्वाड नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या पर दुख व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


जापानी संबंधों के लिए एक परिवर्तनकारी नेता थे शिंजो आबे
क्वाड संयुक्त नेताओं ने बयान में कहा कि हम, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता, पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री आबे जापान के लिए और हमारे प्रत्येक देश के साथ जापानी संबंधों के लिए एक परिवर्तनकारी नेता थे।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के अनुसार, शिंजो आबे ने क्वाड साझेदारी की स्थापना में एक रचनात्मक भूमिका निभाई और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि दुख की इस घड़ी में हमारे दिल जापान के लोगों और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ हैं। हम शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की दिशा में अपने काम को दोगुना करके प्रधानमंत्री आबे की स्मृति का सम्मान करेंगे।

गोली मारकर हत्या कर दी
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हत्या कर दी गई। एक पूर्व सैनिक ने गोली मारकर उनकी हत्या की। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्याधिक खून बह जाने से उनकी मौत हुई। नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख डॉ. हिदेतादा फुकुशिमा ने कहा कि शिंजो आबे की गर्दन पर दो गोलियां लगीं और इससे उनका दिल और एक बड़ी धमनी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उनके शरीर में खून की कमी हो गई। 

भाषण के दौरान शख्स में मारी गोली 
पश्चिमी जापान में एक चुनावी अभियान भाषण के दौरान गोली लगने के बाद शिंजो आबे को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। शुक्रवार को 67 वर्षीय आबे जापान के संसद के ऊपरी सदन के लिए होने वाले चुनाव से पहले पश्चिमी जापानी शहर नारा में एक भाषण दे रहे थे। इसी दौरान सुबह 11.30 बजे एक पूर्व सैनिक ने उन्हें गोली मार दी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत काबू तो कर लिया, लेकिन तब तक आबे घातक गोली का शिकार बन चुके थे। हत्यारे की पहचान नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई है। इस शख्स ने हाथ से बनाई बंदूक से हमले को अंजाम दिया था। यह किसी कैमरे की तरह नजर आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed