फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bill gates may become world first Billionaires

11% सलाना बढ़ रही गेट्स की संपत्ति, बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति

Thu, 26 Jan 2017 03:36 AM IST
एजेंसी/ह्यूस्टन
एजेंसी/ह्यूस्टन Updated Thu, 26 Jan 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
 bill gates may become world first Billionaires
बिल गेट्स ने नोटबंदी को सराहा - फोटो : ANI
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अगले 25 सालों में दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। यह जानकारी हाल ही में एक शोध में दी गई है।
विज्ञापन


रिसर्च फर्म ऑक्सफेम इंटरनेशनल के अनुसार जब बिल गेट्स करीब 86 वर्ष के होंगे, तो वह दुनिया के पहले खरबपति बन जाएंगे। फर्म की रिपोर्ट में कहा है कि बिल गेट्स की संपत्ति साल 2009 से 11 फीसद सालाना की दर से बढ़ रही है। ऐसे में वह जल्द ही दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं।

ऑक्सफेम के अनुसार, गेट्स ने साल 2006 में जब माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा था, तब उनकी कुल संपत्ति 50 अरब अमेरिकी डॉलर थी। साल 2016 तक उनकी संपत्ति बढ़कर 75 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। अपने फाउंडेशन के माध्यम से वह परोपकारी कामों में धन दे रहे हैं, बावजूद इसके उनकी संपत्ति में इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


धर्मार्थ कार्यों के अलावा वह दुनिया में सबसे अमीर उन चुनिंदा व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रतिबद्धता के द्वारा अपनी आधी से अधिक संपत्ति दुनिया को दान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

84 अरब डॉलर से ज्यादा है संपत्ति

 bill gates may become world first Billionaires
बिल गेट्स


एक काल्पनिक विश्लेषण में ऑक्सफेम के शोधकर्ताओं ने माना कि साल 2009 के बाद से प्रति वर्ष 11 फीसदी की जिस दर से वह विकास कर रहे हैं, उसे देखते हुए गेट्स की वर्तमान संपत्ति करीब 84 अरब डॉलर (फोर्ब्स के अनुसार) से अधिक है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि फोर्ब्स की मार्च 2016 की अरबपतियों की सूची के अनुसार, आठ अरबपतियों में वॉरेन बफे, बिल गेट्स, इंडिटेक्स के संस्थापक अमांसिओ ऑर्टेगा, कार्लोस स्लिम, एमेजॉन के चीफ एक्जिक्यूटिव जेफ बेजोस, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, न्यूयॉर्क के पूर्व सिटी मेयर माइकल ब्लूमबर्ग और ओरेकल के लैरी एलिसन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed