सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IAS Transfer: Mohan's midnight message - Manish Singh and Varnwal become powerful again, CM serious on the roa

IAS Transfer: मोहन का मिडनाइट मैसेज- फिर ताकतवर बने मनीष सिंह और वर्णवाल, 2026 के रोडमैप पर सीएम गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Feb 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए। 11 IAS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों से सरकार ने परफॉर्मेंस और 2026 के रोडमैप पर अपना फोकस दिखाया।

IAS Transfer: Mohan's midnight message - Manish Singh and Varnwal become powerful again, CM serious on the roa
सीएम डॉ. मोहन यादव से नवपदस्थ आयुक्त (जनसम्पर्क) मनीष सिंह ने मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देररात बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए। इसमें 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परफॉर्मेंस और 2026 के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए ये फैसले लिए। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से प्रमुख सचिव  संदीप सिंह और मंत्री राजेंद्र शुक्ला के बीच तालमेल ठीक नहीं बैठ रहा था, यही वजह है कि संदीप सिंह को ट्रांसफर किया गया। अब स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को दी गई है। संदीप सिंह को वन विभाग को प्रुख सचिव बनाया गया है। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  IAS Transfer: रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा

वहीं, जनसंपर्क विभाग के कामकाज से भी मुख्यमंत्री नाखुश थे। यहीं वजह है कि वर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना को अब आबकारी आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मनीष सिंह को फिर से जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है और उनके पास परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं, आबकारी आयुक्त को लंबे समय से बदलने की अटकलें चल रही थी। अब करीब दो साल तक आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल अब प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।   वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने 2026 को कृषि वर्ष के रूप में घोषित किया है। इसमें सरकार किसानों की आय बढ़ाने से लेकर उत्पादकता की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। बताया जा रहा है कि कृषि विभाग के डायरेक्टर अजय सिंह के अब तक के कामकाज मुख्यमंत्री की उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा। अब उनको हटा कर जबलपुर विद्युत कंपनी में प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। 

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today:  मध्य प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ा, रात में हल्की ठंड, 16 से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

ट्रांसफर आदेश के अनुसार 2011 बैच के IAS उमाशंकर भार्गव को राजभवन से किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग का संचालक बनाया गया। जिला स्तर पर कई CEO और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए। इनमें भिंड जिला पंचायत के CEO सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बनाया गया।, संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिला पंचायत CEO, नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अपर परियोजना संचालक और कमल सोलंकी को राससेन जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed