फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Japan protested against being stop reporting by Chinese foreign ministry

चीनी विदेश मंत्रालय के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग से रोके जाने का जापान ने किया विरोध

Thu, 30 Aug 2018 03:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Japan protested against being stop reporting by Chinese foreign ministry
शिंजो आबे और जिनपिंग

चीन द्वारा जापान के एक संवाददाता को दोनों देशों के दो शीर्ष राजनयिकों के बीच हुई मुलाकात की रिपोर्टिंग से रोके जाने की घटना पर जापान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


कल चीनी विदेश मंत्रालय ने चीन की आलोचना करने वाले एक जापानी समाचारपत्र सनकेई शिम्बन के एक संवाददाता को चीन के विदेश मंत्री वांग यी और जापान के उपविदेश मंत्री तकेओ अकीबा के बीच मुलाकात की शुरुआत को कवर करने वाले मीडिया समूह से बाहर कर दिया था। बीजिंग में इस कार्यक्रम को कवर कर रहे अन्य जापानी मीडिया ने भी बाद में विरोधस्वरूप सामूहिक कवरेज का बहिष्कार किया। 
विज्ञापन


सरकार के शीर्ष प्रवक्ता योशिहिदे सूगा ने घटना के संबंध में पूछे जाने पर तोक्यो में संवाददाताओं को बताया, “जापान की सरकार का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समेत अन्य मौलिक मानवाधिकारों का सम्मान अंतरराष्ट्रीय समुदाय में एक सार्वभौमिक सिद्धांत है और किसी भी देश में इन अधिकारों को सुनिश्चित करना आवश्यक है।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूगा ने कहा, “इस नजरिए से यह बेहद दुखद है कि इस तरह की घटना हुई और हमने चीन के समक्ष विरोध दर्ज करा दिया है।” सूगा ने बताया कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अक्तूबर में चीन दौरे से पहले बीजिंग गए अकीबा ने भी अपने चीनी समकक्ष ली युचेंग के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।

हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रीय विरोधियों के बीच द्विपक्षीय संबंध सुधर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed